फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aftermarket Sunroof: आफ्टरमार्केट सनरूफ लगवाना वाकई एक खतरनाक आइडिया है, जानें क्यों

Mon, 11 Nov 2024 09:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मॉडर्न कारों में सनरूफ एक लोकप्रिय और उच्च मांग वाला फीचर बनता जा रही है, यहां तक कि मार्केट सेगमेंट में भी। जिसके कारण कई खरीदार बाजार से सनरूफ लगवाने को प्रेरित हो रहे हैं। जो वाहनों की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है।
विज्ञापन
Sunroof in Car - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कार खरीदारों के लिए सनरूफ एक महत्वपूर्ण और लोकप्रिय फीचर बन गया है। दरअसल, सनरूफ उन प्रमुख फीचर्स में से एक है, जिसके बारे में भारतीय उपभोक्ता अपनी कारों में आकर्षित होते हैं। कार खरीदारों की इस बढ़ती मांग से उत्साहित होकर, भारत में कार निर्माताओं ने अपने उत्पादों में सनरूफ को तेजी से शामिल करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

आफ्टरमार्केट सनरूफ से खतरा
कई कार खरीदार अपनी गाड़ियों को ज्यादा प्रीमियम लुक देने के लिए सनरूफ से लैस वेरिएंट चुनते हैं। हालांकि, कुछ कार निर्माता ऐसे भी हैं जो अपने उत्पादों में सनरूफ नहीं देते हैं या सभी उत्पादों में नहीं देते हैं। जो उपभोक्ता सनरूफ की चाहत रखते हैं, लेकिन उनके पास इसके लिए जरूरी बजट नहीं है, तो वे अक्सर कार खरीदने के बाद इसमें आफ्टरमार्केट सनरूफ का विकल्प चुनते हैं। हालांकि इससे उपभोक्ताओं को यह फीचर काफी कम कीमत पर मिल जाती है। लेकिन यह वास्तव में वाहन की सुरक्षा को खतरे में डालता है।

Sunroof Car - फोटो : Freepik
क्यों है यह एक खतरनाक विचार
हां, आफ्टरमार्केट सनरूफ खरीदना और लगवाना एक खतरनाक विचार है। कार निर्माता किसी भी वाहन में कोई फीचर शामिल करने से पहले इसके बारे में बड़े स्तर पर अध्ययन करते हैं। ऐसे आफ्टरमार्केट उत्पाद जो वाहन की स्ट्रक्च इंटीग्रीटी (संरचनात्मक अखंडता) को खतरे में डालते हों, वे वाहन के चेसिस की ताकत को कम कर सकते हैं। जिसकी वजह से सुरक्षा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

आफ्टरमार्केट सनरूफ वाहन की सुरक्षा को प्रभावित करता है
जब आफ्टरमार्केट से सनरूफ लगाया जाता है, तो यह वाहन की संरचनात्मक अखंडता को खत्म करता है। छत कार के समग्र फ्रेम का एक अभिन्न अंग है। यह संरचनात्मक भार भी वहन करती है। जब भी सनरूफ लगाने के लिए छत को काटा जाता है, तो यह छत की मजबूती पर असर डालता है। और किसी बड़ी दुर्घटना की स्थिति में कार के फ्रेम को कमजोर बनाता है। वाहन निर्माता यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक शोध करते हैं कि सनरूफ कार की संरचनात्मक अखंडता से समझौता न करे। हालांकि, आफ्टरमार्केट सनरूफ इंस्टॉलेशन के मामले में ऐसा कुछ नहीं है।

Car Sunroof - फोटो : FREEPIK
लंबे समय में खराब होने की संभावना
ऑटो निर्माताओं द्वारा कारों में लगाए गए सनरूफ को वाहन के पूरी लाइफ तक चलना चाहिए। कई आफ्टरमार्केट सनरूफ निर्माता दावा करते हैं कि उनके उत्पाद OEM (मूल उपकरण निर्माता) द्वारा बनाए और लगाए गए उत्पादों जितने ही अच्छे हैं, हालांकि, यहां ऐसा नहीं है। कार के सनरूफ सिस्टम में कई सारे मैकेनिकल कंपोनेंट होते हैं। इसमें बहुत सारे मूविंग पार्ट होते हैं, जो वाहन के कुल वजन को बढ़ाते हैं। आफ्टरमार्केट सनरूफ सिस्टम के ये मैकेनिकल पार्ट अक्सर खराब होने लगते हैं और कई मामलों में आखिरकार काम करना बंद कर देते हैं। ऐसे मामले में, वाहन मालिक के लिए इसे ठीक करवाना एक महंगा सौदा बन जाता है।

लीकेज की समस्या
असमान या खराब फिटिंग वाली सील के कारण, आफ्टरमार्केट सनरूफ में अक्सर पानी का रिसाव होता है। पानी सनरूफ के मोटर मैकेनिज्म को नुकसान पहुंचा सकता है। जिसे ठीक करवाना वाहन मालिक के लिए महंगा सौदा हो सकता है। पानी के रिसाव के कारण सनरूफ सिस्टम के कंपोनेंट्स के अक्सर खराब हो जाते हैं। इसके अलावा, छत पर सनरूफ जोड़ने का मतलब है अतिरिक्त सील जोड़ना, जिसके कारण आखिरकार केबिन में शोर का स्तर बढ़ जाता है।
विज्ञापन

रीसेल वैल्यू में कमी
कई ऑटोमोबाइल डीलर और व्यक्तिगत कार खरीदार ऐसी कार नहीं चाहते जिसमें सुरक्षा संबंधी समस्याएं हों। छोटे-मोटे बदलाव और आफ्टरमार्केट फीचर्स लगाने, जिनसे संरचनात्मक अखंडता को प्रभावित नहीं करती हैं, कोई समस्या नहीं है। लेकिन आफ्टरमार्केट सनरूफ की स्थापना वाहन के ओवरऑल फ्रेम को काफी प्रभावित करती है। जिसकी वजह से कई खरीदार वाहन खरीदने से कतराते हैं। इसलिए आफ्टरमार्केट सनरूफ का कार की रीसेल वैल्यू (पुनर्विक्रय मूल्य) पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें