फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APSRTC : दिव्यांगों के लिए देश की सबसे बड़ी योजना; अब आंध्र प्रदेश में कर सकेंगे मुफ्त सफर, जानें पूरी डिटेल

Wed, 18 Mar 2026 06:57 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Divyang Shakti scheme Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सरकार ने दिव्यांगों के लिए बड़ी पहल करते हुए दिव्यांग शक्ति योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत लाखों लोगों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिल सकती है। जानिए इस योजना के बारे में विस्तार से...
 
विज्ञापन
Divyang Shakti scheme - फोटो : apsrt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश में दिव्यांग शक्ति योजना की शुरुआत की है। जिसका मकसद दिव्यांग व्यक्तियों को बेहतर मोबिलिटी और सामाजिक समानता देना है। इस योजना को उगादी त्योहार के मौके पर लॉन्च किया गया, जिससे इसे एक खास सामाजिक उपहार के रूप में भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन


लॉन्च कार्यक्रम अमरावती में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ने खुद लाभार्थियों के साथ बस में यात्रा कर इस पहल की शुरुआत की। उन्होंने आंध्र प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की बस से मंगलगिरी से पेनुमका तक करीब 11 किलोमीटर की यात्रा की।

कितने लोगों को मिलेगा फायदा?
सरकार के अनुसार करीब 12.76 लाख से ज्यादा लोग इस योजना से लाभान्वित होंगे, इसमें 11.16 लाख दिव्यांग व्यक्ति और उनके साथी शामिल हैं। यह भारत की सबसे बड़ी राज्य-स्तरीय मोबिलिटी स्कीम्स में से एक मानी जा रही है।
विज्ञापन


योजना की मुख्य विशेषताएं
  • आंध्र प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की बसों में फ्री यात्रा में सभी पात्र दिव्यांग व्यक्ति राज्य भर में मुफ्त सफर कर सकेंगे।
  • दिव्यांग व्यक्ति के साथ यात्रा करने वाले अटेंडेंट या साथी को टिकट को भी 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
  • यह लाभ उन व्यक्तियों को मिलेगा जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है।
  • योजना के तहत कुल 21 श्रेणियों की अक्षमताओं (Disabilities) को शामिल किया गया है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति छूट न जाए।
 कैसे लागू की जा रही है योजना?
इस योजना को राज्यभर में एक साथ लागू किया गया है। सभी विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में लॉन्च किया है, इससे लाभार्थियों के साथ बस यात्रा की जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए है। इसका उद्देश्य सिर्फ सुविधा देना नहीं, बल्कि लोगों तक इसकी जानकारी भी पहुंचाना है।

इससे पहले राज्य में स्त्री शक्ति योजना लागू की गई थी, जिसके तहत महिलाओं को फ्री बस यात्रा दी गई। अब तक 52 करोड़ से ज्यादा यात्राएं होगी और करीब 1,826 करोड़ रुपये की सरकारी सहायता होगी। दिव्यांग शक्ति को उसी मॉडल का अगला कदम माना जा रहा है।

क्यों है यह योजना खास?
ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस योजना के तहत दिव्यांगों के लिए आर्थिक बोझ कम हो सकता है।
  • रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान हो सकती है।
  • लास्ट माइल डिगनिटी यानी अंतिम दूरी तक सम्मानजनक यात्रा हो सकती है।
  • अन्य राज्यों के लिए पॉलिसी मॉडल बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें