फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर पार्क कर दी नई स्कोर्पियो: बिहार के वायरल वीडियो पर आनंद महिंद्रा का रिएक्शन, तारीफ के साथ दी यह चेतावनी

Wed, 09 Sep 2026 10:53 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया पर इन दिनों बिहार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस अजीबो-गरीब कार पार्किंग का वीडियो सामने आने के बाद खुद महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को नहीं रोक पाए।
विज्ञापन
Rooftop Car Parking - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज का एक अनोखा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां एक स्कॉर्पियो क्लासिक एसयूवी को क्रेन की मदद से दो मंजिला मकान की छत पर पहुंचाकर खड़ा किया गया। इस वायरल वीडियो ने उद्योगपति आनंद महिंद्रा का भी ध्यान खींचा। उन्होंने इस अनोखे पार्किंग इंतजाम पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। लेकिन साथ ही घर की छत की मजबूती और सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता भी जताई। 

विज्ञापन

घर की छत पर SUV खड़ी करने की नौबत क्यों आई?

  • यह मामला गोपालगंज के मनोज यादव से जुड़ा है, जिन्होंने नई Scorpio Classic खरीदी थी। मनोज इजरायल में काम करते हैं और उनकी गैरमौजूदगी में परिवार के सामने वाहन को खड़ा करने की समस्या थी।
  • परिवार ने इसका अनोखा समाधान निकाला। उन्होंने एक क्रेन की मदद से गाड़ी को दो मंजिला मकान की दूसरी मंजिल की छत पर पहुंचा दिया। इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वायरल वीडियो पर आनंद महिंद्रा ने क्या कहा?

  • वीडियो सामने आने के बाद आनंद महिंद्रा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने शुरुआत में इस अनोखे पार्किंग तरीके पर हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा कि इसे पार्किंग को “अगले स्तर” पर ले जाना कहा जा सकता है। 
  • इसके बाद उन्होंने मनोज यादव के इजरायल में काम करने और उनकी अनुपस्थिति में परिवार द्वारा वाहन को घर की छत पर खड़ा करने के फैसले का जिक्र किया।
  • महिंद्रा ने एसयूवी की मुश्किल इलाकों में चलने की क्षमता को लेकर भी मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की।
 

आनंद महिंद्रा को इस पार्किंग में किस बात की चिंता हुई?

  • हंसी-मजाक के बाद आनंद महिंद्रा ने मामले के सुरक्षा पहलू पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मकान की छत इतनी भारी एसयूवी का वजन सहने के लिए डिजाइन की गई थी?
  • उन्होंने इस अनोखे इंतजाम की कल्पनाशीलता और वाहन के प्रति परिवार के लगाव की सराहना की। लेकिन साथ ही छत की भार वहन क्षमता को लेकर अपनी चिंता जाहिर की।
विज्ञापन

आनंद महिंद्रा ने लोगों को क्या चेतावनी दी?

  • आनंद महिंद्रा ने अपनी प्रतिक्रिया के आखिर में स्पष्ट चेतावनी देते हुए लोगों से कहा कि वे इस तरह का प्रयोग अपने घर पर न करें।
  • इस तरह गोपालगंज की यह अनोखी पार्किंग घटना जहां सोशल मीडिया पर लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी, वहीं आनंद महिंद्रा की प्रतिक्रिया ने इसके सुरक्षा जोखिम की ओर भी ध्यान खींचा। खास तौर पर किसी आवासीय इमारत की छत पर इतनी भारी एसयूवी रखने से पहले उसकी भार वहन क्षमता को लेकर गंभीरता से विचार करना जरूरी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें