फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Features: AI कैमरों से बचना है? नई कार खरीदते समय भूलकर भी न छोड़ें ये फीचर्स, बचा सकते हैं ट्रैफिक चालान

Wed, 27 May 2026 06:27 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New Car Buying Tips India: अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अब माइलेज या सनरूफ या बड़ा टचस्क्रीन ही न देखें। क्योंकि भारत के कई शहरों में एआई आधारित ट्रैफिक कैमरे तेजी से लगाए जा रहे हैं, जो सीटबेल्ट से लेकर मोबाइल इस्तेमाल तक हर छोटी गलती पकड़ रहे हैं। ऐसे में नई कार खरीदते समय स्मार्ट सेफ्टी और ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स पहले से ज्यादा जरूरी हो गए हैं। जानिए गाड़ी के ऐसे फीचर्स जो आपका चालान कटने से बचा सकते हैं...
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AI Traffic Camera Challenges: भारत के बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद की सड़कों पर अब पुलिसवाले नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस स्मार्ट कैमरे पहरा दे रहे हैं। ये कैमरे बिना किसी मानवीय दखल के 24 घंटे हर छोटी से छोटी गलती पर सीधे आपके फोन पर ऑटोमैटिक ई-चालान भेज रहे हैं। ऐसे में अगर आपकी नई कार में सही तकनीक नहीं है, तो अनजाने में हुई गलतियां आपकी जेब पर भारी पड़ सकती हैं।

विज्ञापन


इन गलतियों को तुरंत पकड़ रहा है AI
सड़कों पर लगे ये एआई कैमरे इतने एडवांस हैं कि ये सामान्य सीसीटीवी की तरह रिकॉर्डिंग नहीं, बल्कि रीयल टाइम इमेज प्रोसेसिंग और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) तकनीक पर काम करते हैं। ये रात के अंधेरे में भी इंफ्रारेड लाइट्स की मदद से गाड़ियों की नंबर प्लेट पढ़ लेते हैं। ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल, रेड लाइट जंप करना, गलत साइड जाना, नो-पार्किंग या जेब्रा क्रॉसिंग के आगे गाड़ी रोकना जैसी आम गलतियों पर यह तुरंत चालान बनाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब ड्राइविंग सीट ही नहीं, बल्कि पीछे बैठे पैसेंजर के सीटबेल्ट न लगाने पर भी यह कैमरा तुरंत भारी चालान भेज रहा है।

नई कार में क्यों जरूरी हैं ये आधुनिक फीचर्स?
इतनी सख्ती से मॉनिटरिंग और रोज-रोज के चालान से बचने के लिए नई कार खरीदारों को गाड़ी चुनते समय इन फीचर्स को प्राथमिकता देनी चाहिए...

  • एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS): यह फीचर आपको लेन बदलने, आगे चल रही गाड़ी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और रेड लाइट पर अचानक ब्रेक लगाने में मदद करता है, जिससे आप अनजाने में होने वाले उल्लंघन से बच सकते हैं।
  • 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग: तंग गलियों या सड़कों पर गलत पार्किंग के चालान से बचने और ड्राइविंग के दौरान आसपास की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए यह फीचर गेम-चेंजर है। ऐसे में अगर आपकी गाड़ी में 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड स्पॉट सिस्टम होगा, तो उन्हें देखने में कोई परेशानी नहीं होगी।
  • रियर सीटबेल्ट रिमाइंडर: चूंकि अब पीछे की सीट पर बेल्ट न लगाने पर भी एआई कैमरे चालान काट रहे हैं, इसलिए कार में पीछे की सीट के लिए अलार्म रिमाइंडर होना बेहद जरूरी हो गया है।

विज्ञापन

किन कारों में मिलता है ये फीचर्स
अगर आप सोच रहे हैं कि कौन-सी कारों में ये फीचर्स मिलते हैं? तो आज के समय में टाटा मोटर्स, महिंद्रा, ह्यूंदै और होंडा जैसी दिग्गज कंपनियां अपनी बजट और प्रीमियम कारों में ये फीचर्स स्टैंडर्ड या ऑप्शनल तौर पर दे रही हैं। नई कार लेते समय इन फीचर्स पर किया गया थोड़ा सा अतिरिक्त निवेश आपके बाद में हजारों रुपये बचा सकता है।

चालान आने पर अलर्ट रहें कार मालिक
स्मार्ट तकनीक के दौर में भी कई बार सिस्टम से गलती (गलत नंबर प्लेट रीड होना या डेटा मिसमैच) हो सकती है। इसलिए नई कार मालिकों को सलाह दी जाती है कि जब भी कोई ई-चालान आए, तो वाहन डेटा और फोटो को क्रॉस-चेक जरूर करें। इसके अलावा, किसी भी कानूनी झंझट से बचने के लिए अपनी नई कार की आरसी (RC), FASTag और इंश्योरेंस डिटेल्स को हमेशा पूरी तरह अपडेटेड रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें