फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI Camera: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को पकड़ रहे एआई कैमरा, जानें कैसे काम करेगा और ई-चालान भरने की प्रक्रिया

Sat, 07 Feb 2026 11:41 AM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

E Challan Check Online: देशभर में ट्रैफिक नियमों के पालन को सख्त बनाने के लिए सरकार ने एआई-आधारित स्पीड कैमरों का दायरा बढ़ाया गया है। हाइवे से लेकर शहरों की व्यस्त सड़कों तक ये कैमरे 24×7 वाहनों की निगरानी कर रहे हैं। ऐसे में जरा-सी लापरवाही भारी जुर्माने में बदल सकती है। इस रिपोर्ट में जानिए स्पीड कैमरे कैसे काम करते हैं, जुर्माना कैसे चेक करें, भुगतान का सही तरीका क्या है और गलत चालान से कैसे बचें?
 
विज्ञापन
1 of 9
एआई स्मार्ट कैमरा - फोटो : amarujala.com
पिछले कुछ वर्षों में ट्रैफिक पुलिस ने मैनुअल चेकिंग की जगह एआई-इनेबल्ड स्पीड कैमरों को अपनाया है। ये कैमरे वाहन की गति, नंबर प्लेट और समय सब कुछ अपने-आप रिकॉर्ड करते हैं। जैसे ही वाहन तय सीमा से तेज चलता है, ऑटोमैटिक ई-चालान जनरेट हो जाता है।
विज्ञापन

2 of 9
एआई स्मार्ट कैमरा - फोटो : freepik

ओवरस्पीडिंग पर कैसे मिलती है सूचना?

  • आपके वाहन रजिस्ट्रेशन से जुड़े मोबाइल नंबर या ई-मेल पर अलर्ट आएगा।
  • मैसेज में चालान कब हुआ, समय, लोकेशन और जुर्माने की राशि बताई जाएगी। 
  • कई बार नेटवर्क या डेटा अपडेट की वजह से मैसेज देर से भी आ सकता है।
  • सिर्फ एसएमएस पर निर्भर रहना जोखिम भरा हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 9
बकाया चालान चेक करने की आसान प्रक्रिया - फोटो : amarujala.com

बकाया स्पीड कैमरा चालान कैसे चेक करें?

  • सबसे भरोसेमंद तरीका है सरकारी ई-चालान पोर्टल का, यहां से आपको सारी जानकारी आसानी से मिल सकती है। 
  • वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
  • चेसिस नंबर या इंजन नंबर में से कोई एक भरें।
  • ये लॉग-इन करते ही आपको एक्टिव चालान दिख जाएंगे।
  • स्पीड कैमरे से कटे चालान भी इसी में शामिल होंगे।
  • दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे राज्यों के पास अलग ट्रैफिक एप और वेबसाइट भी हैं, जहां लोकल चालान जल्दी अपडेट हो जाते हैं।

4 of 9
एआई स्मार्ट कैमरा - फोटो : freepik

जुर्माना चुकाने के आसान डिजिटल विकल्प

एक बार चालान दिखने के बाद देरी न करें। डेबिट कार्ड,  क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई एप्स जैसे पेटीएम, गूगल पे (राज्य के अनुसार) से चालान भर सकते हैं। पेमेंट के बाद डिजिटल रसीद जरूर सेव करें, क्याेंकि ये भविष्य में सबूत के काम आती है।

विज्ञापन

5 of 9
एआई स्मार्ट कैमरा - फोटो : freepik

अगर चालान गलत हो तो क्या करें?

हो सकता है कभी-कभी चालान गलत कटा गया हो। हाल ही में ऐसे कुछ मामलें सुनाई दिए थे, जिसमें हजारों लोगों के गलत चालान कट गए थे, जिसके बाद उन्हें पैसे वापस किए गए, इसलिए गलत चालान नहीं कटता, ऐसा कहना मुश्किल है। आगर आपको भी गलत चालान कट गया हो तो, सबसे पहले ई-चालान पोर्टल पर जाएं।

  • यहां  विवाद या शिकायत ( Dispute या Grievance) विकल्प दिखेगा।
  • इसके बाद शिकायत वाले विकल्प से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • अगर कोई ऐसा नहीं करना चाहता तो नजदीकी ट्रैफिक पुलिस कार्यालय में संपर्क कर सकता है।
  • इसके लिए वाहन विवरण, फोटो या अन्य साक्ष्य देना जरूरी हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 9
एआई स्मार्ट कैमरा - फोटो : freepik

क्या स्पीड कैमरे सिर्फ गाड़ी की रफ्तार देखते हैं?

नहीं। नई पीढ़ी के एआई स्पीड कैमरे सिर्फ स्पीड नहीं, बल्कि कई पैरामीटर पर काम करते हैं, जैसे वाहन की लेन पोजिशन।

  • अचानक ब्रेक या खतरनाक ड्राइविंग पैटर्न पर निगरानी रखते हैं।
  • बार-बार स्पीड लिमिट तोड़ने वाले वाहनों की हिस्ट्री ट्रैकिंग।
  • इतना ही नहीं कुछ शहरों में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट की पहचान भी करते हैं।
  • यानी आने वाले समय में एक गलती, कई चालान बन सकती है।
विज्ञापन

7 of 9
एआई स्मार्ट कैमरा - फोटो : freepik

स्पीड लिमिट हर सड़क पर अलग क्यों होती है?

  • कई ड्राइवर ये मान लेते हैं कि रोड पर हर जगह स्पीड लिमिट समान होगी, जबकि ऐसा नहीं है।
  • स्कूल, हॉस्पिटल जैसे एरिया में लिमिट अपने-आप कम हो जाती है।
  • फ्लाईओवर, सर्विस रोड और मेन कैरिजवे की लिमिट अलग हो सकती है।
  • कैमरे डायनमिक स्पीड लिमिट (Dynamic Speed Limit) बोर्ड से जुड़े होते हैं, कई चालान तो इसी गलतफहमी की वजह से कटते हैं।

8 of 9
एआई स्मार्ट कैमरा - फोटो : freepik

क्या रात में कैमरे काम नहीं करते?

यह एक बड़ा मिथक है एआई कैमरे Infrared और Low-Light टेक्नोलॉजी से लैस होते हैं। ऐसे में रात, कोहरा या बारिश में भी नंबर प्लेट साफ कैप्चर होती है। कई कैमरे 200 मीटर दूर से स्पीड रिकॉर्ड कर लेते हैं।

अगर जुर्माना नहीं भरा तो क्या होगा?

यह जानकारी ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। 

  • चालान लंबित रहने पर वाहन आरसी ट्रांसफर में दिक्कत हो सकती है।
  • डीएल ( DL, ड्राइविंग लाइसेंस) पर प्वाइंट कट हो सकते हैं।
  • बार-बार उल्लंघन पर कोर्ट नोटिस भी संभव।
  • कुछ राज्यों में इंश्योरेंस क्लेम के समय अड़चन आ सकती है।
विज्ञापन

9 of 9
एआई स्मार्ट कैमरा - फोटो : freepik

नई कारों में स्पीड कंट्रोल कैसे मदद कर रहा है?

  • BS6 फेज-2 के बाद कई कारों में स्पीड वॉर्निंग अलर्ट रहता है। 
  • लिमिट पार करते ही बीप साउंड बजने लगेगा।
  • कुछ मॉडल में स्पीड लिमिट से ऊपर जाने पर पावर लिमिटेशन दिखने लगती है।
  •  यह फीचर चालान से बचाने में कारगर साबित हो रहा है।

आगे क्या बदलने वाला है?

ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्पीड कैमरे सीधे फास्टटैग और वाहन (FASTag or VAHAN) डेटाबेस से लिंक होते हैं। बार-बार नियम तोड़ने वालों पर ऑटो सस्पेंशन अलर्ट आ सकता है और एआई स्कोर के आधार पर ड्राइवर को हाईरिस्क टैग दिया जा सकता है

ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स की सलाह

  • हाईवे और शहर दोनों जगह स्पीड लिमिट पर नजर रखें।
  • नए कारों में मौजूद स्पीड अलर्ट फीचर हमेशा ऑन रखें।
  • महीने में कम से कम एक बार ई-चालान स्टेटस जरूर चेक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें