फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांचिंग के साथ ही Hyundai Venue हुई सुपरहिट, एक महीने में मिली ‘रिकॉर्ड तोड़’ बुकिंग

Sat, 25 May 2019 04:28 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
hyundai Venue
विज्ञापन

हाल ही में लांच सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ह्यूंदै वेन्यू को लोगों की तरफ से जबरदस्त रेस्पांस मिल रहा है। मात्र एक महीने में ही वेन्यू ने बुकिंग के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। हाल ही कंपनी की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक वेन्यू को अभी तक 17 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। वहीं तकरीबन 80 हजार ग्राहकों ने वेन्यू को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है।

विज्ञापन

 

2 मई से शुरू हुई थी बुकिंग

वेन्यू को हाल ही में 21 मई को लांच किया गया था, वहीं इसकी बुकिंग 2 मई से शुरू की गई थीं। लेकिन लांचिंग के बाद से ही वेन्यू को देखने के लिए कंपनी की डीलरशिप पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वेन्यू का मुकाबला मारुति विटारा ब्रेजा, फोर्ड इकोस्पोर्ट, टाटा नेक्सन और महिन्द्रा एक्सयूवी 300 से है। अपने सेगमेंट में यह पहली कार है, जो इंटरनेट से कनेक्टटेड है।
 

80 हजार ग्राहकों ने दिखाई दिलचस्पी

Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala
वहीं तरह से वेन्यू को लेकर लोगों का रेस्पांस मिल रहा है, 80 हजार ग्राहकों ने वेन्यू को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। उससे कंपनी को उम्मीद है कि वह इसकी हर महीने 8 हजार से 10 हजार यूनिट तक बेच सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका किफायती होना ही लोगों को रास आ रहा है। कंपनी ने वेन्यू की  शुरुआती कीमत 6.5 लाख रुपये रखी है।   

टाटा नेक्सन से मात्र 2 हजार रुपये महंगी

Hyundai Venue - फोटो : amar ujala
कीमतों की बात करें, तो वेन्यू अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी टाटा नेक्सन से मात्र 2 हजार रुपये महंगी है। टाटा नेक्सन के बेस वेरियंट की कीमत 6.48 लाख रुपये है। वेन्यू के फीचर्स की बात करें, तो इसमें एडवांस टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है। इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, बिल्ट-इन एयर प्यूरीफायर, ऑनबोर्ड सिम कार्ड, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पुश बटन स्टार्ट, कीलेस एंट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रेन सेंसिंग वाइपर्स, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, क्रूज कंट्रोल, 6 एयरबैग्स, हिल होल्ड, ईएसपी जैसे क्लास फीचर मिलेंगे।
 

Venue में 3 इंजन वेरियंट

Venue 3 इंजन वेरियंट में आयेगी। इसमें 1.0 लीटर का GDI टर्बो SX+ पेट्रोल इंजन और 7 स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। वहीं वेन्यू के 1.4 लीटर SX (O) टॉप डीजल वेरियंट में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगा। जबकि 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन 120 पीएस की पावर और 175 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं डीजल इंजन 90 पीएस की पावर और 224 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं वेन्यू में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन भी मिलेगा, जो 83 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देगा और यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा।
 
विज्ञापन

11.10 लाख रुपये में टॉप वेरियंट

वेन्यू में Deep forest, Lava Orange और Denim Blue नए कलर्स होंगे। वहीं इसकी कीमतों की बात करें, तो इसकी कीमत 6.5 लाख से शुरू होंगी, और टॉप वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 11.10 लाख रुपये होगी।
 
1.2 लीटर कप्पा पेट्रोल (5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन) -
E-  6.50 लाख रुपये
S - 7.20 लाख रुपये
 
1.0 टर्बो पेट्रोल (6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन)
S- 8.21 लाख रुपये
SX - 9.54 लाख रुपये
SX (O)- 10.60 लाख रुपये
 
1.0 टर्बो पेट्रोल (7 स्पीड डीसीटी)
S- 9.35 लाख रुपये
SX (O)- 11.10 लाख रुपये
 
1.4 U2 डीजल (6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन)
E - 7.75 लाख रुपये
S - 8.45 लाख रुपये
SX - 9.78 लाख रुपये
SX(O) - 10.84 लाख रुपये            
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें