फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VAHAN Data: अब ईवी लें या डीजल? जीएसटी के बाद घटे आईसीई वाहनों के दाम; देखें 2025 की पूरी रिपोर्ट

Fri, 02 Jan 2026 05:52 PM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

EV sales India: जीएसटी कटौती के बाद पेट्रोल-डीजल गाड़ियों के दाम गिरने से इलेक्ट्रिक वाहनों की बाजार हिस्सेदारी पर दबाव बढ़ा है, हालांकि साल 2025 में ईवी की कुल बिक्री में फिर भी 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। ऐसे में क्या किफायती होते पारंपरिक वाहन भविष्य में ईवी की रफ्तार को धीमा कर देंगे? जानें आंकड़ा...
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितंबर-अक्तूबर 2025 से लागू जीएसटी कटौती के बाद पेट्रोल और डीजल वाहनों की कीमतें कम हो गईं। इससे आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) वाहनों और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के बीच कीमत का अंतर घट गया। इसके परिणाम में दिसंबर तिमाही में आईसीई वाहनों की बिक्री में तेजी आई और ईवी की बाजार हिस्सेदारी पर दबाव बढ़ा।

क्या कहते हैं आंकड़ें?

वाहन पोर्टल VAHAN के आंकड़ों के अनुसार, 2025 में बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों (बीईवी) का कुल रजिस्ट्रेशन 16 प्रतिशत बढ़कर 22.7 लाख यूनिट हो गया। यह संख्या 2024 में 19.5 लाख यूनिट थी। इसमें दो-पहिया, तीन-पहिया और एसयूवी कारें सभी शामिल हैं, जो कुल मांग को बताता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़े:Auto Sales: 2025 में यात्री वाहन होलसेल ने बनाया रिकॉर्ड, 45.5 लाख यूनिट्स की बिक्री से ऑटो इंडस्ट्री को नई रफ्तार

दो-पहिया सेगमेंट में ईवी पैठ 2024 के 6% से बढ़कर जनवरी–सितंबर 2025 में 8.1% तक पहुंची थी। हालांकि जीएसटी कटौती के बाद दिसंबर तिमाही में गिरावट आई, जिससे पूरे साल की औसत पैठ 6.3% पर सिमट गई। फिर भी, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 12.8 लाख यूनिट रही।

विज्ञापन

पैसेंजर व्हीकल ईवी में तेज ग्रोथ

हाइब्रिड को छोड़कर इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल (पीवी) सेगमेंट में ईवी पैठ 2024 के 2.5% से बढ़कर 2025 में करीब 4% हो गई। इस दौरान बिक्री में 77% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई और कुल रजिस्ट्रेशन 1.8 लाख यूनिट तक पहुंच गया। ये ग्रोथ नए मॉडल लॉन्च और नए निर्माताओं की एंट्री से आई है। 

विज्ञापन


तीन पहिया सेगमेंट की बात करें तो ये ईवी के लिए सबसे मजबूत साबित हुआ। ई-रिक्शा को छोडकर इलेक्ट्रिक की पैठ 2024 के 12 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 18 प्रतिशत हो गई। इस सेगमेंट में बिक्री 15 प्रतिशत से बढ़कर आठ लाख यूनिट पहुंची। जिसमें ई-रिक्शा का हिस्सा करीब 70 प्रतिशत रहा।

ईवी का एडवांटेज घटा

विशेषज्ञों के अनुसार, जीएसटी कटौती ने पेट्रोल और डीजल वाहनों को ज्यादा किफायती बना दिया, जिससे ईवी का प्राइस एडवांटेज कम हुआ। इसका सबसे ज्यादा असर दो-पहिया और पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में ईवी की पैठ पर पड़ा। इनका मानना है कि जीएसटी कटौती के बाद भले ही ईवी की बाजार हिस्सेदारी पर दबाव आया हो, लेकिन कुल ईवी बिक्री की रफ्तार बनी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें