भारत में यूथ के बीच एडवेंचर राइडिंग काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। लोग ऐसी बाइक खरीदना चाहते हैं जिसे लेकर घर से ऑफिस जा सकें और वीकेंड पर किसी लॉन्ग टूर में भी चला सकें। हालांकि, ऐसी बाइक्स थोड़ी महंगी आती हैं, लेकिन अगर आपका बजट 2 लाख रुपये या उससे भी कम है तो इस बजट में भी आपको कुछ शानदार एडवेंचर टूरिंग बाइक मिल सकती हैं। यहां हम आपके लिए कुछ तगड़ी एंट्री लेवल एडवेंचर बाइक्स लेकर आए हैं जिन्हें आप 2 लाख रुपये के बजट के अंदर खरीद सकते हैं। तो चलिए जानते हैं...
Hero Xpulse 210 4V
- फोटो : Hero MotoCorp
Hero Xpulse 210
2 लाख रुपये के बजट में एडवेंचर बाइक की तलाश कर रहे लोगों के लिए Hero Xpulse 210 सबसे बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है। ऑफ रोड से निपटने के लिए इस बाइक में 210mm का लॉन्ग ट्रैवल फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसका इंजन भी काफी पावरफुल है। इस बाइक में 210 सीसी का लिक्विड कूल्ड DOHC इंजन मिलता है जो 24.6 PS की मैक्सिमम पॉवर और 20.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
ऑफ रोडिंग के लिए बाइक में 21-इंच के फ्रंट व्हील्स के साथ 220mm का हाई ग्राउंड क्लीयरेंस मिल जाता है। अगर फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल चैनल एबीएस के साथ 3 एबीएस मोड मिलते हैं।
Honda NX200
- फोटो : Honda Motorcycles India
Honda CB200X
इस लिस्ट में दूसरी किफायती एडवेंचर बाइक होंडा CB200X है जो काफी दमदार एडवेंचर लुक के साथ आती है। इस बाइक में 184.4सीसी का एयर कूल्ड इंजन दिया गया है जो 17 बीएचपी की पावर और 16.1 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। ऊबड़-खाबड़ रास्तों के लिए यह बाइक यूएसडी टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन के साथ आती है। बाइक को तगड़ा लुक देने के लिए इसमें एक विंडस्क्रीन भी मिल जाता है जो धूल और कीचड़ को आपके चेहरे पर आने से रोकता है। बाइक में 150mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिल जाता है।