फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIAM Data: ऑटो सेक्टर में जबरदस्त उछाल, दिसंबर और Q3 की बिक्री ने तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड, जानें आंकड़े?

Tue, 13 Jan 2026 01:30 PM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Q3FY26 Auto Sales: भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग ने FY2025-26 की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही (Q3) और कैलेंडर वर्ष 2025 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है। दिसंबर 2025 में भी बिक्री मजबूत रही। SIAM के अनुसार जानिए इसके आंकड़े?
 
विज्ञापन
SIAM - फोटो : siam.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्री वाहन की बिक्री Q3FY26 में साल-दर-साल 20.6 प्रतिशत बढ़कर 12.76 लाख यूनिट्स पहुंच गई, जो इस सेगमेंट की अब तक की सर्वश्रेष्ठ तीसरी तिमाही है। कैलेंडर वर्ष 2025 में पैसेंजर व्हीकल बिक्री रिकॉर्ड 44.90 लाख यूनिट्स रही, जो 2024 की तुलना में 5.0 प्रतशित अधिक है। दिसंबर 2025 में पैसेंजर व्हीकल बिक्री 3,99,216 यूनिट्स रही, जो दिसंबर 2024 से 26.8 प्रतिशत ज्यादा है।

विज्ञापन


SIAM के अनुसार, बिक्री में ये उछाल जीएसटी दरों में कमी, व्यक्तिगत आयकर में राहत, आरबीआई की लगातार रेपो रेट कटौती और त्योहारी सीजन में मजबूत उपभोक्ता भावना के कारण देखने को मिला। यात्री वाहनों का निर्यात Q3FY26 में 11.7 प्रतिशत बढ़कर 2.25 लाख यूनिट्स पहुंच गया। जोकि पूरे 2025 में निर्यात 16.0 प्रतिशत बढ़कर 8.63 लाख यूनिट्स रहा। ये मध्य-पूर्व, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका से स्थिर मांग से संभव हुआ।

ये भी पढ़े: SPMEPCI: विदेशी ईवी निवेश के लिए सरकार का नया मेगा प्लान, SPMEPCI योजना के नियमों में फेरबदल की तैयारी

दो-पहिया वाहन 20 मिलियन के पार

दो-पहिया वाहनों की बिक्री Q3FY26 में 16.9 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 5.70 मिलियन यूनिट्स रही। कैलेंडर वर्ष 2025 में यह सेगमेंट 20.50 मिलियन यूनिट्स के साथ 20 मिलियन का आंकड़ा पार कर गया, जो सालाना आधार पर 4.9 प्रतिशत की वृद्धि है। दिसंबर 2025 में दो-पहिया बिक्री 39.4 प्रतिशत उछलकर 15,41,036 यूनिट्स रही, जिसमें स्कूटर और मोटरसाइकिल सेगमेंट की मजबूत शहरी मांग दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन-पहिया और कमर्शियल वाहनों में भी मजबूती

तीन-पहिया वाहनों की बिक्री Q3FY26 में 14.0 प्रतिशत  बढ़कर 2.15 लाख यूनिट्स रही। कैलेंडर वर्ष 2025 में रिकॉर्ड 7.88 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई। दिसंबर 2025 में तीन-पहिया बिक्री 17.4 प्रतिशत बढ़कर 61,924 यूनिट्स पहुंची।कमर्शियल वाहनों की बिक्री Q3FY26 में 21.5% बढ़कर 2.90 लाख यूनिट्स रही, जो इस सेगमेंट की अब तक की सर्वश्रेष्ठ तीसरी तिमाही है। पूरे साल में बिक्री 10.28 लाख यूनिट्स रही, जो 7.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

ये भी पढ़े: CAFE 3: मानकों पर साफ हो स्थिति, जानें कार निर्माता कंपनी ने अंतिम नोटिफिकेशन के बारे में सरकार से क्या कहा

तमाम चुनौतियों के बावजूद सकारात्मक साल

SIAM अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने कहा कि 2025 उद्योग के लिए ऐतिहासिक वर्ष रहा, जिसमें सभी सेगमेंट्स में व्यापक वृद्धि और निर्यात में दोहरे अंकों की तेजी दर्ज की गई। SIAM महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि उद्योग Q4FY26 में मजबूत गति के साथ प्रवेश कर रहा है। स्वस्थ बुकिंग पाइपलाइन, साल-अंत की बिक्री और ब्याज दरों में कटौती का पूरा असर मांग को सपोर्ट करेगा। SIAM का मानना है कि भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद FY2025-26 सकारात्मक वृद्धि के साथ समाप्त होगा, जिसमें स्थिर मैक्रो-इकोनॉमिक हालात और निरंतर नीति समर्थन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

दिसंबर 2025 घरेलू बिक्री (यूनिट्स में)

 

 दिसंबर 2024

 दिसंबर 2025

बदलाव (प्रतिशत में)

यात्री वाहन

 3,14,934

3,99,216 

 26.8

तीन-पहिया 

52,733 

 61,924

17.4

दो-पहिया 

11,05,565

 15,41,036

 39.4

क्वाड्रिसाइकिल

 5

 –

 –

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें