फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Safety: डैशबोर्ड पर जल रही है ABS लाइट? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, जानें इसका मतलब और बचाव के तरीके

Fri, 03 Apr 2026 10:55 AM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ABS warning light meaning: सड़क पर चलते समय आपकी कार की सुरक्षा कई सेंसर और सिस्टम पर निर्भर करती है और जब सुरक्षा की बात होती है, तो सबसे पहले नाम एबीएस का आता है। तो अगर आपकी कार, ट्रक या एसयूवी चलाते समय डैशबोर्ड पर एबीएस वॉर्निंग लाइट चमकने लगे, तो इसका क्या मतलब है? ये कैसे काम करता है और आखिर ये है क्या? सबकुछ जानिए इस लेख में...
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Anti-lock Braking System explained: एबीएस यानी एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, यह वो तकनीक है जो अचानक ब्रेक लगाने पर पहियों को जाम (Lock) होने से बचाती है। यह गीली या फिसलन भरी सड़कों पर गाड़ी को स्किडिंग से रोकती है और ड्राइवर को स्टीयरिंग पर कंट्रोल देती है। अगर डैशबोर्ड पर इसकी लाइट लगातार जल रही है, तो इसका मतलब है कि सिस्टम में कोई तकनीकी खराबी, जैसे सेंसर फेलियर या मॉड्यूल इश्यू हो सकता है। ऐसे में साधारण ब्रेक तो काम करेंगे, लेकिन ABS की एंटी-स्किड सुरक्षा खत्म हो जाती है।
विज्ञापन


Car braking safety tips: कैसे काम करती है यह तकनीक?
एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम आपकी गाड़ी के ब्रेकिंग मैकेनिज्म को स्मार्ट बनाता है।
  • सेंसर तकनीक: यह सिस्टम हर पहिए की गति को व्हील स्पीड सेंसर के जरिए मॉनिटर करता है।
  • काम करने का तरीका: अचानक ब्रेक लगाने पर अगर कोई पहिया रुकने या लॉक होने लगता है, तो एबीएस हाइड्रोलिक प्रेशर को तेजी से बदलता है, वो भी एक सेकंड में कई बार। इससे पहिए पूरी तरह जाम नहीं होते और धीरे-धीरे घूमते रहते हैं, जिससे गाड़ी फिसलती नहीं है।
वॉर्निंग लाइट: कब सामान्य और कब चिंताजनक?
जब आप गाड़ी का इग्निशन ऑन करते हैं, तो सिस्टम चेक के हिस्से के रूप में एबीएस लाइट कुछ सेकंड के लिए जलती है और फिर बंद हो जाती है। यह सामान्य प्रक्रिया है।
विज्ञापन


तो सवाल है कि खतरा कब है? 
अगर गाड़ी स्टार्ट होने के बाद या चलते समय लाइट जलती रह जाए, तो यह सिस्टम में खराबी का पक्का संकेत है। इसका सीधा मतलब है कि अब आपकी गाड़ी की सुरक्षा प्रणाली ऑफ हो चुकी है।

Why is my ABS light on: लाइट जलने के मुख्य कारण
  • व्हील स्पीड सेंसर में गंदगी: अक्सर सड़क की धूल, कीचड़ या धातु के कण सेंसर पर जमा हो जाते हैं, जिससे वह गलत सिग्नल देने लगता है।
  • ब्रेक फ्लूइड का कम होना: हाइड्रोलिक सिस्टम में तेल का स्तर कम होने पर भी यह लाइट जल सकती है।
  • एबीएस मॉड्यूल की खराबी: सिस्टम का मुख्य कंट्रोलर (दिमाग) खराब होने पर लाइट परमानेंट ऑन हो जाती है।
इसे नजरअंदाज करना क्यों है खतरनाक?
एबीएस लाइट जलने का मतलब है कि आपकी गाड़ी अब एक सामान्य पुरानी कार की तरह व्यवहार करेगी। अचानक ब्रेक लगाने पर पहिए तुरंत लॉक हो जाएंगे और आप स्टीयरिंग से गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। फिसलन भरी सड़क या बारिश के दौरान यह स्थिति जानलेवा हो सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें