फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upcoming 7-Seater SUVs: सात-सीटर SUV लेने का प्लान है? जल्द बाजार में दस्तक दे सकती हैं ये कारें, देखें लिस्ट

Tue, 11 Aug 2026 10:13 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

7 Seater SUV: अगर आप भी नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अगले कुछ महीने आपके लिए बेहद खास होने वाले हैं। क्योंकि बाजार में तीन नई थ्री-रो SUVs दस्तक देने वाली हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से.
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Upcoming 7 seater SUVs: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में 7-सीटर एसयूवी की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए दिग्गज कार निर्माता कंपनियां जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर, किआ इंडिया और टाटा मोटर्स अपनी नई-नई थ्री-रो  कारें लॉन्च करने की तैयारी में हैं। खास बात यह है कि आने वाली इन SUVs में पेट्रोल-डीजल के साथ हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के विकल्प भी देखने को मिल सकते हैं। वहीं, फीचर्स के मामले में भी नई SUVs में ADAS, 540-डिग्री कैमरा और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


MG Hector Hawk: EV और PHEV का मिल सकता है विकल्प
  • जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर ने 26 अगस्त को अपनी नई एनर्जी व्हीकल लॉन्च करने की पुष्टि की है। माना जा रहा है कि यह मॉडल चीन में बिकने वाली वुलिंग स्टारलाइट 560 पर आधारित हो सकता है।
  • इसे MG Hector Hawk के नाम से जाना जा रहा है। नई एसयूवी को कंपनी के ADAPT प्लेटफॉर्म पर तैयार कर रही है। इसमें 5 और 7-सीटर दोनों विकल्प मिलने की उम्मीद है।

PHEV मॉडल में मिल सकती है 500km रेंज
इसके प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर और 20.5kWh बैटरी पैक दिया जा सकता है। यह सेटअप मिलकर करीब 197bhp की पावर दे सकता है। फुल चार्ज पर इसकी दावा की गई रेंज करीब 500km होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


EV मॉडल भी होगा खास
  • इसके ईवी वर्जन में 56.7kWh बैटरी पैक दिया जा सकता है, जिसे फ्रंट में लगी इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा जाएगा। यह मोटर करीब 136bhp की पावर दे सकती है।
  • इलेक्ट्रिक मोड में इसकी रेंज करीब 130km होने की उम्मीद है। वहीं, दोनों पावर सोर्स को मिलाकर कुल रेंज 1,101km से ज्यादा हो सकती है।

Kia Sorento: पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड SUV
  • किआ सोरेंटो को भारत में चार सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। यह भारत में कंपनी की पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड SUV होगी।
  • ग्लोबल मॉडल की तरह भारतीय Sorento में 1.6-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन दिया जा सकता है। हाइब्रिड सेटअप मिलकर करीब 238bhp की पावर और 380Nm का टॉर्क देने में सक्षम होगा।

डीजल इंजन का भी मिल सकता है विकल्प
  • हाइब्रिड इंजन के अलावा एसयूवी में 2.2-लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी मिलने की उम्मीद है। यह इंजन करीब 202bhp की पावर और 441Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्प दिए जा सकते हैं।
  • इस तरह सोरेन्टो उन ग्राहकों के लिए खास हो सकती है जो बड़ी 7-सीटर SUV में हाइब्रिड तकनीक के साथ-साथ डीजल का विकल्प भी चाहते हैं।

Tata Safari EV: इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी 7-सीटर SUV
  • टाटा मोटर्स भी अपनी लोकप्रिय सफारी को इलेक्ट्रिक अवतार में लाने की तैयारी कर रही है। टाटा सफारी ईवी  को फेस्टिव सीजन यानी दिवाली से पहले लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
  • कंपनी इसे महिंद्रा एक्सईवी 9S के मुकाबले उतारने की तैयारी कर रही है। इसका कोडनेम Tayrona बताया जा रहा है।

नए प्लेटफॉर्म पर होगी तैयार
  • सफारी ईवी को टाटा के Acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इसमें कंपनी का TiDAL यानी टाटा इंटेलिजेंट डिजिटल आर्किटेक्चर लेयर इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम दिया जाएगा।
  • नई आर्किटेक्चर की मदद से एसयूवी में कई एडवांस फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं।

540-डिग्री कैमरा और ADAS पर रहेगा फोकस
  • नई सफारी ईवी में 540-डिग्री कैमरा, OTA अपडेट, ADAS फीचर्स और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
  • पावरट्रेन की बात करें तो इसमें हैरियर EV वाला पावरट्रेन दिए जाने की उम्मीद है। मौजूदा Harrier EV में 65kWh और 75kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं। ऐसे में Safari EV में भी इन बैटरी विकल्पों के साथ अच्छी रेंज मिलने की उम्मीद की जा रही है।

तीनों एसयूवी में क्या होगा खास?
  • आने वाली तीनों 7-सीटर एसयूवी का फोकस अलग-अलग जरूरतों पर दिखाई देता है। एमजी हेक्टर हॉक ईवी और पीएचईवी में दोनों तरह के विकल्प मिलने की उम्मीद है।
  • किआ सोरेंटो स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक के साथ आएगी और इसमें डीजल इंजन का विकल्प भी मिल सकता है।
  • वहीं, टाटा सफारी ईवी पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर बाजार में आएगी और इसमें 540-डिग्री कैमरा, ADAS और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

7-सीटर SUV खरीदने वालों के लिए क्यों खास है इंतजार?
अगर आपकी प्राथमिकता फैमिली स्पेस और लंबी दूरी की ड्राइविंग है, तो आने वाली इन SUVs को देखना आपके लिए उपयोगी हो सकता है। खासकर इसलिए क्योंकि बाजार में अब पारंपरिक पेट्रोल-डीजल SUVs के साथ हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक 7-सीटर के विकल्प भी बढ़ रहे हैं। हालांकि, इन मॉडलों की अंतिम कीमत, वेरिएंट और सभी फीचर्स की आधिकारिक जानकारी लॉन्च के समय ही स्पष्ट हो सकेगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें