फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खरीदने वालों के लिए नवंबर खास: लग्जरी EV, हाइब्रिड MPV समेत लॉन्च हो सकती हैं पांच गाड़ियां, देखें लिस्ट

Mon, 02 Nov 2026 07:00 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • नवंबर में कई नई कारों की हो सकती है एंट्री।
  • मर्सिडीज GLC इलेक्ट्रिक चार नवंबर को होगी लॉन्च।
  • बीएमडब्ल्यू के स्पेशल एम एडिशन भी संभावित।
  • इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट 25 नवंबर को संभावित।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप इस साल नई कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए खास रहने वाला है। नवंबर में भारत में कई नई कारें दस्तक देने की तैयारी में हैं। इनमें मर्सिडीज-बेंज की नई जीएलसी इलेक्ट्रिक, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारें पेश करने वाला बीवाईडी का ब्रांड डेंजा, टोयोटा की अपडेटेड इनोवा हाइक्रॉस और नई जनरेशन की मिनी कूपर एसई शामिल हैं। इसके अलावा बीएमडब्ल्यू भी अपनी एम सीरीज के कुछ खास एडिशन पेश कर सकती है।
विज्ञापन

हालांकि इनमें कुछ कारों की लॉन्च तारीख तय है, जबकि कुछ मॉडल्स की एंट्री अभी संभावित है। इनकी कीमतें और कुछ फीचर्स भी संभावित ही हैं। ऐसे में अगर आप इस महीने नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इन कार पर नजर रख सकते हैं।

1. मर्सिडीज-बेंज GLC इलेक्ट्रिक कब होगी लॉन्च?
  • मर्सिडीज-बेंज चार नवंबर को भारतीय बाजार में अपनी GLC इलेक्ट्रिक लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी शुरुआत में इसका 400 4मैटिक वर्जन पेश करेगी। इसमें 94 kWh की बैटरी और ड्यूल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम मिलेगा।
  • इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का पावर आउटपुट 490 hp और टॉर्क 800 Nm है। कंपनी की मानें तो, यह एक बार फुल चार्ज होने पर WLTP साइकिल में 715 किमी तक की रेंज दे सकती है। इसकी रफ्तार भी काफी तेज है। यह महज 4.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
  • चार्जिंग के मामले में भी इसमें दमदार क्षमता मिल सकती है। जीएलसी इलेक्ट्रिक 330 kW तक की डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसकी अनुमानित कीमत 80 लाख से 90 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
विज्ञापन

2. डेंजा Z9 GT और D9: 13 नवंबर को भारत में डेब्यू
बीवाईडी का लग्जरी कार ब्रांड डेंजा 13 नवंबर को भारतीय बाजार में कदम रख सकता है। कंपनी की शुरुआत दो मॉडल्स के साथ हो सकती है। इनमें Z9 GT इलेक्ट्रिक शूटिंग ब्रेक और D9 लग्जरी MPV शामिल हैं। दोनों मॉडल्स के इलेक्ट्रिक पावरट्रेन और अनुमानित कीमतों की जानकारी सामने आई है।

डेंजा जेड 9 जीटी
डेंजा जेड 9 जीटी में 122.5 kWh की बैटरी दी जाएगी। इसमें तीन इलेक्ट्रिक मोटर होंगी, जो मिलकर 1,156 hp की पावर पैदा करेंगी। कंपनी के दावे के अनुसार, इसकी डब्ल्यूएलटीपी रेंज 600 किलोमीटर होगी।
परफॉर्मेंस के मामले में भी यह कार काफी तेज होगी। यह सिर्फ 2.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी अनुमानित कीमत 1.2 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।

डेंजा डी9
डेंजा डी9 एक लग्जरी इलेक्ट्रिक एमपीवी होगी। इसमें 103 kWh की बैटरी और फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी। यह मोटर 313 hp की पावर देगी। इसकी क्लेम्ड WLTP रेंज 520 किलोमीटर है। इस लग्जरी एमपीवी की अनुमानित कीमत 90 लाख रुपये से 1.1 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है।

3. टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट कब दस्तक दे सकती है?
  • टाेयोटा अपनी लोकप्रिय एमपीवी इनोवा हाइक्रॉस का फेसलिफ्ट वर्जन 25 नवंबर को लॉन्च कर सकती है। अपडेटेड मॉडल में मौजूदा 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है। इसके साथ फ्लेक्स फ्यूल कंपैटिबिलिटी से जुड़े बदलाव भी किए जा सकते हैं। हालांकि, इसमें किस एथेनॉल ब्लेंड का इस्तेमाल किया जा सकेगा, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
  • डिजाइन की बात करें तो फेसलिफ्ट मॉडल में रिवाइज्ड फ्रंट ग्रिल, पहले से स्लिम हेडलैम्प और नए अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं। यानी कार के बाहरी लुक में कुछ बदलाव किए जाएंगे।
  • केबिन में भी अपडेट मिलने की उम्मीद है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन, अपडेटेड सॉफ्टवेयर और बदली हुई अपहोल्स्टरी दी जा सकती है। इसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये से 35 लाख रुपये के बीच रहने की संभावना है।

4. नई मिनी कूपर SE और पॉल स्मिथ एडिशन कब दस्तक देगी?
  • दूसरी जनरेशन की इलेक्ट्रिक मिनी कूपर SE भारत में 27 नवंबर को लॉन्च होगी। इस मॉडल में 54.2 kWh की बैटरी दी गई है। इसमें फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी, जो 218 hp की पावर और 330 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
  • कंपनी के दावे के अनुसार, नई मिनी कूपर SE की WLTP रेंज 402 किलोमीटर है। यह 6.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
  • इसके साथ पॉल स्मिथ एडिशन भी पेश किए जाने की उम्मीद है। इस खास एडिशन में अलग एक्सटीरियर कलर और केबिन से जुड़ी खास डिटेल्स देखने को मिलेंगी।

5.बीएमडब्ल्यू के एम स्पेशल एडिशन भी हो सकते हैं लॉन्च
  • नवंबर में बीएमडब्ल्यू भी अपनी एम सीरीज के कुछ खास एडिशन भारतीय बाजार में ला सकती है। इनमें एम3, एम4 और एम5 100 Jahre Nürburgring एडिशन शामिल हैं। इनके अलावा M5 टूरिंग 100 Jahre Nürburgring एडिशन और एम2 एक्सड्राइव टर्बो एडिशन भी पेश किए जाने की उम्मीद है।
  • हालांकि, बीएमडब्ल्यू के इन स्पेशल एडिशन की लॉन्च तारीख अभी कंफर्म नहीं है। ऐसे में इनकी एंट्री को फिलहाल संभावित माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें