फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में दस्तक वाली हैं यह हाइब्रिड SUVs: लंबी रेंज-दमदार माइलेज से बढ़ेगी टक्कर; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

Thu, 09 Jul 2026 10:25 AM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hybrid SUV India 2026: पेट्रोल और इलेक्ट्रिक कारों के बीच बेहतर संतुलन देने वाली हाइब्रिड कारों की मांग भारत में लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि कई बड़ी ऑटो कंपनियां इस साल नई हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड SUV लॉन्च करने की तैयारी में हैं। आइए जानते हैं आखिर आने वाले महीनों में कौन-कौन सी हाइब्रिड SUVs भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली हैं और इनमें क्या होगा खास? 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Upcoming Hybrid SUVs In India: अब भारतीय ग्राहक न पूरी तरह पेट्रोल-डीजल वाली कार पर निर्भर रहना चाहते हैं और न ही रोजाना इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग के झंझट में फंसना चाहते हैं, इसीलिए वह हाइब्रिड कारों की ओर रुख कर रहे हैं। आने वाली नई एसयूवी गाड़ियां आधुनिक बैटरी पैक और इंजन के कॉम्बिनेशन के साथ आ रही हैं, जो एक बार टैंक और चार्ज फुल करने पर हजारों किमी तक चल सकती है। 
विज्ञापन


ये चार गाड़ियां लॉन्च के लिए हैं तैयार...

1. MG Starlight 560 PHEV: बजट में प्रीमियम हाइब्रिड तकनीक
यह कार चीन में मिलने वाली एमजी वूलिंग स्टारलाइट 560 पर आधारित हैं, जिसके लिए कंपनी ने भारत में पेटेंट भी फाइल कर दिया है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग चल रही है।
  • इंजन और बैटरी टेक: इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 20.5 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है।
  • खासियत: पेट्रोल और बैटरी का यह पावरफुल कॉम्बिनेशन इस कार को 1,100 किमी से अधिक की शानदार रेंज दे सकता है। हालांकि कंपनी का इशारा है कि भविष्य में इसे पूरी तरह ईवी वर्जन भी तब्दील किया जा सकता है।
  • कब तक लॉन्च होगी: लॉन्चिंग की बात करें तो यह अक्तूबर तक दस्तक दे सकती है।

2. JSW Jetour T2: ऑफ-रोडिंग लुक के साथ बेहतरीन रेंज
लिस्ट में दूसरी एसयूवी JSW ग्रुप की कार शामिल है। यह भारतीय ऑटो मार्केट में अपना पहला कदम रख रही है। खास बात यह है कि ग्राहकों के लिए यह एसयूवी हाइब्रिड और नॉन-हाइब्रिड दोनों विकल्पों में उपलब्ध होगी।
  • इंजन और बैटरी टेक: इसके प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) वर्जन में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 26.7 kWh की बड़ी बैटरी मिलेगी।
  • खासियत: यह कार केवल इलेक्ट्रिक मोड (EV-only) पर 100 किमी तक चल सकती है, जबकि इसकी कुल रेंज 1,000 से 1,200 किमी के बीच होगी। सीकेडी (CKD) रूट से इंपोर्ट होने के कारण इसकी कीमत काफी प्रतिस्पर्धी रखी जाएगी।
  • संभावित लॉन्चिंग: यह भी अक्तूबर में ही दस्तक दे सकती है।
विज्ञापन

3. Renault Duster Hybrid: हाइब्रिड वर्जन में पहली बार
फिलहाल बाजार में डस्टर का 1.0-लीटर और 1.3-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड टर्बो-पेट्रोल इंजन वेरिएंट मौजूद है, लेकिन कंपनी अब इसका हाइब्रिड वर्जन लाने की तैयारी में है।
  • इंजन और बैटरी टेक: इस नए मॉडल में ग्राहकों को 1.8-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 1.4 kWh की बैटरी मिलेगी।
  • खासियत: यह सिस्टम करीब 157.8 hp की दमदार पावर जनरेट करेगा। यह मौजूदा माइल्ड-हाइब्रिड मॉडल से कहीं ज्यादा ताकतवर होगी और मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में सबसे किफायती स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड कार बनकर उभर सकती है।
  • लॉन्च का समय: यह एसयूवी नवंबर में दिपावली के लॉन्च हो सकती है।

4. Kia Sorento Hybrid: लग्जरी और परफॉर्मेंस का मेल
सात-सीटर सेगमेंट में मजबूती कायम करने के लिए किआ ने अपनी साेरेंटो की भारतीय सड़को पर टेस्टिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने साल के अंत तक इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन लाने की बात कही है।
  • इंजन और बैटरी टेक: इसमें 1.5-लीटर या 1.6-लीटर का टर्बो-पेट्रोल हाइब्रिड ड्राइवट्रेन देखने को मिल सकता है।
  • खासियत: कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) के तौर पर सीधे आयात होने के कारण इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। टेक फीचर्स की बात करें तो इसमें ड्यूल 12.3-इंच की स्क्रीन, 12-स्पीकर वाला प्रीमियम बोस (Bose) साउंड सिस्टम और सुरक्षा के लिए आठ एयरबैग दिए गए हैं।
  • कब तक दस्तक देगी: लॉन्चिंग की बात करें तो यह भी नवंबर में ही पेश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें