परफॉर्मेंस और ब्रेकिंग में क्या सुधार हुआ है?
रियर एक्सल पर नया टू-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। जो कम स्पीड पर बेहतर एक्सेलेरेशन और हाईवे पर ज्यादा एफिशिएंसी देता है।
रेजनरेटिव ब्रेकिंग को भी 385 kW तक बढ़ाया गया है। जिससे रोजमर्रा की ड्राइविंग में पारंपरिक ब्रेक्स की जरूरत काफी कम हो जाती है।
चार्जिंग स्पीड कितनी तेज है?
नई प्लेटफॉर्म के साथ यह कार 350 kW तक DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। जिससे सिर्फ 10 मिनट में 320 किमी तक की रेंज मिल सकती है (WLTP के अनुसार)।
पुराने 400-वोल्ट चार्जर्स पर यह सिस्टम बैटरी को दो हिस्सों में बांट देता है। जिससे 175 kW तक की चार्जिंग स्पीड बनी रहती है।
कंपनी ने बैटरी में कोबाल्ट की मात्रा कम करते हुए एनर्जी डेंसिटी बढ़ाई है। जिससे बिना बैटरी साइज बढ़ाए ज्यादा रेंज मिलती है।
स्टेयर-बाय-वायर टेक्नोलॉजी क्या है?
इस कार की सबसे बड़ी खासियतों में से एक ‘स्टेयर-बाय-वायर’ टेक्नोलॉजी है। जिसमें स्टीयरिंग व्हील और फ्रंट व्हील के बीच मैकेनिकल कनेक्शन हटा दिया गया है।
यह सिस्टम बाद में उपलब्ध कराया जाएगा और इसका उद्देश्य बेहतर मैन्युवरबिलिटी, कम ड्राइवर प्रयास और केबिन में ज्यादा स्पेस देना है।
इंटीरियर और AI फीचर्स में क्या नया है?
EQS अब नए MB.OS प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिसमें क्लाउड कनेक्टिविटी और ओवर-द-एयर अपडेट्स मिलते हैं।
अपडेटेड MBUX सिस्टम में AI-आधारित वर्चुअल असिस्टेंट दिया गया है। जो जटिल वॉयस कमांड को भी समझ सकता है।
चौड़ा हाइपरस्क्रीन अब भी स्टैंडर्ड है, जिसे और बेहतर कस्टमाइजेशन के साथ पेश किया गया है।
इंटीरियर में हाइपरस्क्रीन, AI-आधारित MBUX सिस्टम और बेहतर कम्फर्ट फीचर्स शामिल हैं।
कम्फर्ट और सेफ्टी फीचर्स में क्या सुधार हुए हैं?
सेडान में नया डिजिटल लाइट सिस्टम दिया गया है। जो माइक्रो-LED टेक्नोलॉजी के साथ आता है और ज्यादा तेज व एफिशिएंट रोशनी देता है।
AIRMATIC (एयरमैटिक) सस्पेंशन अब क्लाउड-बेस्ड डेटा का उपयोग करके गड्ढों से पहले ही सस्पेंशन को एडजस्ट कर लेता है।
नए फीचर्स में हीटेड सीट बेल्ट्स, HEPA (हेपा) एयर फिल्टर और बेहतर रियर-सीट एंटरटेनमेंट शामिल हैं।
भारत में लॉन्च कब होगा?
जर्मनी में इसकी शुरुआती कीमत करीब €94,403 (लगभग 85 लाख रुपये) है। जिसमें एक नया लोअर-स्पेक वेरिएंट भी जोड़ा गया है, ताकि यह BMW i7 जैसी प्रतिद्वंद्वी कारों से मुकाबला कर सके।
भारत में इस सेडान के जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। क्योंकि Mercedes-Benz 2026 में 12 नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना बना रही है।
हाल ही में कंपनी ने भारतीय बाजार में EQS एसयूवी भी लॉन्च की है।