2027 कावासाकी Z650 S भारत में लॉन्च
- फोटो : kawasaki
कैसे हैं इसके फीचर्स?
- फीचर्स की बात करें तो नई कावासाकी Z650 S में 4.3-इंच का फुल-कलर टीएफटी इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले मिलता है। इसका लेआउट भी अपडेट किया गया है।
- साथ ही बाइक में रेडियोलॉजी एप के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। इसके अलावा इसमें ड्यूल-चैनल एबीएस और कावासाकी ट्रैक्शन कंट्रोल (KTRC) मिलता है।
- कंपनी ने इसमें कावासाकी क्विक शिफ्टर (KQS) का विकल्प भी रखा है। हालांकि, यह स्टैंडर्ड फीचर नहीं है। इसे जेन्यून एक्सेसरी के तौर पर खरीदा जा सकता है।
649cc इंजन से मिलेगी 67 Hp की पावर
- नई Z650 S में 649cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,000 rpm पर 67 Hp की पावर और 6,700 rpm पर 64 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
- इंजन के साथ छह-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसमें असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच दिया गया है, जो गियर बदलने के दौरान राइडर को बेहतर नियंत्रण देने में मदद करता है।
2027 कावासाकी Z650 S भारत में लॉन्च
- फोटो : kawasaki
सस्पेंशन सेटअप में क्या है खास?
बाइक के फ्रंट में 41mm के टेलीस्कोपिक फॉर्क्स दिए गए हैं। इनका व्हील ट्रैवल 125mm है। वहीं, रियर में होरिजॉन्टल बैक-लिंक स्विंगआर्म मिलता है, जिसका ट्रैवल 130mm है।
फ्रंट और रियर ब्रेक में क्या बदलाव हुआ?
- नई Z650 S के फ्रंट में ड्यूल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इनका साइज 272mm है, जबकि स्टैंडर्ड Z650 में 300mm की फ्रंट डिस्क मिलती थी।
- रियर में 186mm की सिंगल डिस्क दी गई है। स्टैंडर्ड मॉडल में रियर डिस्क का साइज 220mm था। इसके साथ बाइक में ड्यूल-चैनल एबीएस भी मिलता है।
- नई कावासाकी Z650 S में 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। फ्रंट में 120/70 और रियर में 160/60 साइज के टायर मिलते हैं।
- बाइक का कर्ब वेट 193 किलोग्राम है, जो स्टैंडर्ड Z650 से 5 किलोग्राम ज्यादा है। इसकी सीट हाइट 805mm रखी गई है, जबकि फ्यूल टैंक की क्षमता 15 लीटर है।