फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Tiago Facelift: टाटा की सबसे सस्ती कार होने जा रही है अपडेट! नए लुक और फीचर्स के साथ आ रही नई टियागो

Thu, 21 May 2026 01:10 AM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tata Tiago Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी अपडेटेड टाटा टियागो और टाटा टियागो ईवी से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि दोनों फेसलिफ्ट हैचबैक को 28 मई 2026 को लॉन्च किया जाएगा। नई टियागो और टियागो ईवी को पहले से ज्यादा बोल्ड और मॉडर्न डिजाइन के साथ पेश किया गया है। नई टियागो फेसलिफ्ट में पूरी तरह रीडिजाइन फ्रंट फेसिया दिया गया है। दोनों मॉडल्स में नए हेडलाइट्स, आईब्रो-स्टाइल एलईडी डीआरएल और नया बंपर डिजाइन देखने को मिलता है। ICE वर्जन में ब्लैक ग्रिल दी गई है, जबकि ईवी वर्जन में बॉडी-कलर्ड ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल मिलती है। इसके अलावा नए एलॉय व्हील्स, ब्लैक व्हील आर्चेज और अपडेटेड एलईडी टेललैंप भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
Tata Tiago Facelift - फोटो : Tata Motors
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे लोकप्रिय हैचबैक टियागो (पेट्रोल/सीएनजी) और टियागो ईवी (इलेक्ट्रिक) के फेसलिफ्ट वर्जन से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि ये दोनों कारें 28 मई 2026 को भारत में लॉन्च होने जा रही हैं। इस बार टाटा ने इन दोनों कारों के लुक और फीचर्स में बड़े बदलाव किए हैं, जिससे ये पहले से कहीं ज्यादा बोल्ड और मॉडर्न नजर आ रही हैं। अगर आप एक नई हैचबैक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जानिए नई टियागो और टियागो ईवी फेसलिफ्ट में आपको क्या कुछ नया मिलने वाला है:

विज्ञापन

1. प्रीमियम और बोल्ड डिजाइन

टाटा ने अपनी नई टियागो और टियागो ईवी के एक्सटीरियर को पूरी तरह से नया और प्रीमियम रूप दिया है। इसका डिजाइन काफी हद तक कंपनी की प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज से प्रेरित नजर आता है। इसके फ्रंट लुक को अधिक बोल्ड बनाया गया है, जिसमें अब आइब्रो-शेप वाले नए एलईडी DRLs और शार्प हेडलाइट्स दी गई हैं। जहां पेट्रोल वर्जन में अल्ट्रोज जैसी ब्लैक ग्रिल का इस्तेमाल किया गया है, वहीं ईवी वर्जन में बॉडी-कलर की बंद (ब्लैंक्ड-ऑफ) ग्रिल इसे अलग पहचान देती है। 

फ्रंट बंपर भी पूरी तरह नया है, जिसमें पेट्रोल मॉडल को पिक्सल-शेप फॉग लैंप्स दिए गए हैं जो इलेक्ट्रिक वर्जन में नहीं मिलेंगे। कार के साइड प्रोफाइल में 15-इंच के नए अलॉय व्हील्स और टियागो NRG जैसा रफ-एंड-टफ लुक देने के लिए ब्लैक व्हील आर्चेस जोड़े गए हैं। वहीं, पिछले हिस्से में भी बड़ा बदलाव करते हुए नई कनेक्टेड टेललाइट्स दी गई हैं। इनमें आकर्षक वर्टिकल एलईडी स्ट्रिप्स का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन

2. केबिन और फीचर्स

टाटा ने नई टियागो और टियागो ईवी के केबिन और सुरक्षा फीचर्स में भी बड़े सुधार किए हैं। सबसे महत्वपूर्ण अपडेट में 360-डिग्री कैमरा शामिल है। इसके कैमरा पॉड्स फ्रंट बंपर और साइड मिरर्स (ORVMs) के नीचे साफ देखे जा सकते हैं। कार के अंदर एक आधुनिक इंटीरियर का अनुभव देने के लिए टाटा ने पहले से मौजूद 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और नए टू-स्पोक इल्यूमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील के साथ, इसके पुराने इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को भी पूरी तरह अपडेट कर दिया है। 

ये अब पहले से ज्यादा मॉडर्न नजर आएगा। इसके साथ ही, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, क्रूज कंट्रोल, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और कूल्ड ग्लवबॉक्स जैसे लोकप्रिय फीचर्स जारी रहेंगे। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कंपनी इसमें सबसे बड़ा बदलाव करते हुए मौजूदा 2 एयरबैग्स की जगह अब सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स को स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर दे सकती है।


3. इंजन और बैटरी

टाटा ने अपनी नई टियागो और टियागो ईवी के पावरट्रेन में संतुलित बदलाव किए हैं। जहां पेट्रोल और सीएनजी (ICE) वर्जन के इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। वहीं इसमें पहले की तरह ही 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जारी रहेगा, जो 86hp की पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आता है, जबकि सीएनजी वर्जन में यही इंजन 75.5hp की पावर आउटपुट देता है। 

दूसरी ओर, टियागो ईवी में महत्वपूर्ण सुधार की उम्मीद है। हालांकि अभी इसमें दो बैटरी पैक विकल्प- 19.2kWh (223 किमी रेंज) और 24kWh (293 किमी रेंज) मिलते हैं। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि पंच ईवी की तर्ज पर टाटा इसमें बड़ी बैटरी क्षमता का उपयोग कर सकती है। इससे इसकी ड्राइविंग रेंज में निश्चित रूप से बढ़ोतरी होगी।


4. कीमत और मुकाबला 

नई टियागो और टियागो ईवी के इन शानदार बदलावों और आधुनिक फीचर्स के बाद इनकी कीमतों में मामूली बढ़ोतरी होना तय है। फिलहाल, टियागो पेट्रोल की एक्स-शोरूम कीमत ₹4.60 लाख से ₹7.68 लाख के बीच है। जबकि टियागो ईवी की कीमत ₹7.99 लाख से ₹11.14 लाख तक है। 

हालांकि, इस बार सबसे बड़ा आकर्षण टाटा की 'BaaS' (बैटरी-एज-ए-सर्विस) यानी बैटरी रेंटल स्कीम हो सकती है। अगर कंपनी नई टियागो ईवी को इस स्कीम के साथ पेश करती है तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत काफी कम हो सकती है। ये इसे और भी अधिक किफायती बनाएगी। लॉन्च के बाद भारतीय बाजार में इस नई हैचबैक का कड़ा मुकाबला सिट्रोएन eC3 और एमजी कॉमेट ईवी जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होगा।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें