एक्सटर नाइट एडिशन किन वेरिएंट्स में उपलब्ध है और इसमें क्या नया मिलता है?
कंपनी ने एक्सटर नाइट एडिशन को चार प्रमुख कॉन्फिगरेशन में पेश किया है:
- HX6 पेट्रोल (मैनुअल गियरबॉक्स)
- HX6 पेट्रोल (AMT)
- HX6 सीएनजी (मैनुअल गियरबॉक्स)
- HX10 पेट्रोल (AMT)
2026 Hyundai Exter Knight Edition
- फोटो : Amar Ujala
क्या कार के इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव किया गया है?
ह्यूंदै एक्सटर नाइट एडिशन में केवल कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसके इंजन और मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं है:
- पेट्रोल इंजन: इसमें वही 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर कप्पा पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स विकल्प के साथ आता है।
- सीएनजी ऑप्शन: सीएनजी वेरिएंट में भी यही 1.2-लीटर बाय-फ्यूल पावरट्रेन मिलता है। जो केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है।
- डुअल-सिलेंडर तकनीक: सीएनजी मॉडल में ह्यूंदै की पेटेंटेड डुअल-सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी गई है। जिससे कार में अंडरबॉडी स्पेयर व्हील के साथ 225 लीटर का बूट स्पेस मिल जाता है।
कार में कौन-कौन से आधुनिक फीचर्स और तकनीक मिलती है?
नाइट एडिशन मार्च में पेश किए गए अपडेटेड 2026 एक्सटर मॉडल पर आधारित है। इसमें कम्फर्ट और कनेक्टिविटी से जुड़े कई हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं:
- इन्फोटेनमेंट और कनेक्टिविटी: वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एम्बेडेड वॉइस कमांड्स के साथ मॉडर्न इन्फोटेनमेंट सिस्टम।
- एडवांस फीचर्स: डैशकैम, टाइप-सी USB चार्जिंग पोर्ट पीछे बैठे यात्रियों के लिए चार्जिंग की सुविधा देता है।
- Bluelink कनेक्टिविटी: कनेक्टेड कार से जुड़े कई फीचर्स उपलब्ध हैं।
- 300 से ज्यादा इनबिल्ट वॉयस कमांड: ड्राइवर और यात्रियों को आवाज के जरिए कई कार फीचर्स को नियंत्रित करने की सुविधा मिलती है।
इस तरह Exter Knight Edition का मुख्य आकर्षण इसका नया ब्लैक-थीम वाला लुक और इंटीरियर है। जबकि 2026 Exter में पहले से जोड़े गए तकनीकी और कनेक्टेड फीचर्स भी इसमें बरकरार हैं।