फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2025 TVS iQube: टीवीएस ने भारत में लॉन्च किए दो इलेक्ट्रिक स्कूटर के नए मॉडल, फुल चार्ज में 212 Km की रेंज

Thu, 15 May 2025 06:30 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2025 TVS iQube Electric Scooters Launched: नए TVS iQube S में 145km की IDC रेंज मिलेगी, जबकि iQube ST मॉडल में सिंगल चार्ज पर 212km की IDC रेंज मिलने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
2025 TVS iQube - फोटो : TVS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवीएस मोटर ने भारत में TVS iQube S और iQube ST इलेक्ट्रिक स्कूटरों के 2025 मॉडल को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपडेटेड मॉडलों में बैटरी पैक की कैपिसिटी बढ़ा दी है, जिससे स्कूटरों की रेंज भी बढ़ गई है। 2025 TVS iQube S में अब 3.3kWh से जगह 3.5kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है। वहीं,  2025 iQube ST में 5.1kWh के जगह अब 5.3kWh का बैटरी पैक मिलेगा।
विज्ञापन


कितनी मिलेगी रेंज?
नए TVS iQube S की बात करें तो अब इसमें 145km की IDC रेंज मिलेगी, जबकि iQube ST मॉडल में सिंगल चार्ज पर 212km की IDC रेंज मिलने का दावा किया गया है।

क्या हैं फीचर्स?
अगर फीचर्स की बात करें तो TVS iQube S में 5 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जबकि iQube ST में कंपनी 7 इंच का TFT डिस्प्ले दे रही है।

iQube ST में मिलेंगे नए फीचर्स
बड़ी बैटरी के अलावा, नए TVS iQube ST में विजुअल बदलाव भी किए गए हैं। स्कूटर में बेज रंग के इनर पैनल, डुअल टोन सीट और इंटिग्रेटेड पिलियन बैकरेस्ट दिए गए हैं। TVS iQube के इस वैरिएंट में टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सिस्टम और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


कंपनी ने दोनों स्कूटरों की बुकिंग शुरू कर दी है। इन्हें टीवीएस के ऑथराइज्ड शोरूम या वेबसाइट पर बुक कराया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें