KTM ने भारत में 2025 की अपडेटेड 390 Adventure X बाइक लॉन्च कर दी है। अब इसमें क्रूज कंट्रोल और राइड मोड जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। सिर्फ ₹12,000 की अतिरिक्त कीमत पर ये बाइक अब और भी ज्यादा वैल्यू ऑफर करती है।
भारत में KTM ने अपनी लोकप्रिय ADV बाइक का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। KTM 390 Adventure X के नए मॉडल में पहले की तुलना में कई एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे यह अब और अधिक वैल्यू-फॉर-मनी प्रोडक्ट बन गई है।
विज्ञापन
इस बार बाइक में सबसे बड़ा अपडेट क्रूज कंट्रोल, कॉर्नरिंग एबीएस और कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल के रूप में दिया गया है। इन एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ यह अब लंबी दूरी की राइडिंग के लिए और बेहतर हो गई है।
तीन राइड मोड्स से मिलेगा बेहतर कंट्रोल
पुराने मॉडल में राइड मोड्स की कमी को लेकर ग्राहकों की शिकायत थी। लेकिन अब नए मॉडल में Street, Rain और Off-Road जैसे तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जो स्टैंडर्ड मॉडल से लिए गए हैं। इससे अब अलग-अलग रोड कंडीशन में बेहतर कंट्रोल मिलेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा, KTM ने इस वर्जन में नया स्विचगियर भी दिया है, जिसमें क्रूज कंट्रोल को कंट्रोल करने के लिए एक बटन और स्पीड को एडजस्ट करने के लिए टॉगल स्विच भी शामिल है। हालांकि, इसमें अभी भी नॉन-एडजस्टेबल सस्पेंशन और 19/17 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं।
कम कीमत में ज्यादा फीचर्स
जहां स्टैंडर्ड KTM 390 Adventure में ये फीचर्स महंगे दाम में मिलते हैं। Adventure X के नए वर्जन के लिए आपको सिर्फ 12,000 ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे। ऐसे में एडवेंचर और टूरिंग पसंद करने वालों के लिए ये शानदार डील साबित हो सकती है।