फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2025 KTM 390 ADV: नई पीढ़ी की KTM 390 एडवेंचर मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Wed, 05 Feb 2025 08:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

KTM 390 एडवेंचर के न्यू जेनरेशन मॉडल को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया गया है। 2025 KTM 390 Adventure (2025 KTM 390 एडवेंचर) दो वेरिएंट्स - X और एडवेंचर में उपलब्ध है।
विज्ञापन
2025 KTM 390 Adventure Motorcycle - फोटो : KTM
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

KTM 390 एडवेंचर के न्यू जेनरेशन मॉडल को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया गया है। 2025 KTM 390 Adventure (2025 KTM 390 एडवेंचर) दो वेरिएंट्स - X और एडवेंचर में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 3 लाख रुपये से कम है, जो साढ़े तीन लाख रुपये से ज्यादा तक जाती है। दोनों कीमत एक्स-शोरूम, दिल्ली है। नई 390 एडवेंचर को बिल्कुल नए प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है। साथ ही इसमें ज्यादा पावरफुल इंजन भी दिया गया है।
विज्ञापन

2025 KTM 390 Adventure: स्पेसिफिकेशन
नई 2025 KTM 390 एडवेंचर अपने पिछले मॉडल से बिल्कुल अलग दिखती है। बाइक में नया स्टील-ट्रेलिस फ्रेम और नया रियर सबफ्रेम है। बाइक में आगे की तरफ 43 mm WP Apex USD फोर्क्स और पीछे की तरफ ऑफसेट-माउंटेड मोनोशॉक का इस्तेमाल किया गया है। दोनों पूरी तरह से एडजस्टेबल हैं। बाइक में 21-इंच का फ्रंट और 17-इंच का रियर वायर-स्पोक व्हील है। जो अपोलो ट्रैम्पलर डुअल-पर्पज टायर के साथ आता है। 390 एडवेंचर एक्स में 17-इंच के अलॉय व्हील हैं और इसे टूरिंग के लिए बनाया गया है।

नई KTM 390 एडवेंचर में 399 cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर मोटर है। जो तीसरी पीढ़ी की 390 Duke के साथ साझा की गई है। यह इंजन 45.3 bhp का पावर और 39 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बाइक में असिस्ट और स्लिपर क्लच और क्विकशिफ्टर भी मिलता है।

2025 KTM 390 Adventure Motorcycle - फोटो : KTM
2025 KTM 390 Adventure: फीचर्स
पुराने मॉडल की तुलना में, नई KTM 390 एडवेंचर पतली है, लेकिन इसमें बड़ा बॉडीवर्क है। कुल मिलाकर अनुपात बहुत ज्यादा उदार है और बाइक लंबे सवारों के लिए ज़्यादा अनुकूल है। कुल मिलाकर डिजाइन ज्यादा डकार से प्रेरित लगता है। बाइक में लंबी विंडस्क्रीन और वर्टिकल स्टैक्ड डुअल LED प्रोजेक्टर लैंप हैं।

2025 390 एडवेंचर में फीचर के मामले में बहुत कुछ है। इसमें LED DRLs के साथ फुल-LED लाइटिंग, 5-इंच TFT स्क्रीन, ट्रैक्शन कंट्रोल, सुपरमोटो मोड के साथ डुअल-चैनल ABS, कॉर्नरिंग ABS और बहुत कुछ स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। बाइक तीन राइडिंग मोड - स्ट्रीट, रेन और ऑफ-रोड के साथ आती है।
विज्ञापन

2025 KTM 390 Adventure: मुकाबला
नई पीढ़ी की केटीएम 390 एडवेंचर का मुकाबला Royal Enfield Himalayan 450 (रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450), Triumph Scrambler 400 X (ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400 एक्स), BMW G 310 GS (बीएमडब्ल्यू जी 310 जीएस) जैसी मोटरसाइकिल से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें