फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2025 Kia Seltos: भारत में लॉन्च हुई नई किआ सेल्टोस, नए फीचर्स से है लैस, जानें क्या मिले हैं अपडेट

Wed, 26 Feb 2025 12:23 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2025 Kia Seltos: नई किआ सेल्टोस नए एडवांस फीचर्स और बजट-फ्रेंडली वेरिएंट्स के साथ आती है। इसमें बेहतर टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी ऑप्शन्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
2025 Kia Seltos - फोटो : Kia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किआ इंडिया (Kia India) ने अपनी पॉपुलर एसयूवी Seltos का MY2025 अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। दुनियाभर में 6 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री के साथ, यह एसयूवी भारत में भी काफी पसंद की जाती है। नए मॉडल में फीचर अपग्रेड्स और नए वेरिएंट्स जोड़े गए हैं, लेकिन पावरट्रेन ऑप्शन पहले जैसे ही रखे गए हैं।
विज्ञापन


नए वेरिएंट्स और फीचर्स
MY2025 किया सेल्टोस में तीन नए वेरिएंट्स HTE (O), HTK (O) और HTK+ (O) शामिल किए गए हैं। HTE (O) में फैक्ट्री-फिटेड 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। वहीं, HTK (O) सबसे सस्ता पैनोरमिक सनरूफ वाला वेरिएंट बन गया है।

इंजन और परफॉर्मेंस
मैकेनिकली, किया सेल्टोस में पहले जैसे ही तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं जिनमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल है। ट्रांसमिशन की बात करें तो नई सेल्टोस 6-स्पीड मैनुअल, iMT, CVT, 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर और 7-स्पीड DCT के ऑप्शन दिए गए हैं।
विज्ञापन


क्यों खरीदे नया किया सेल्टोस?
नई किआ सेल्टोस नए एडवांस फीचर्स और बजट-फ्रेंडली वेरिएंट्स के साथ आती है। इसमें बेहतर टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी ऑप्शन्स दिए गए हैं। इसके अलावा कार में दमदार इंजन और मल्टीपल गियरबॉक्स ऑप्शन्स भी मिल रहे हैं। किया सेल्टोस का यह अपडेटेड मॉडल टेक-सेवी और एसयूवी लवर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें