2025 BMW 3 Series LWB Facelift
- फोटो : BMW
BMW मोटर्राड इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर सेडान BMW 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस (LWB) का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। यह जर्मन ऑटोमोबाइल कंपनी की भारत में दूसरी राइट-हैंड ड्राइव लॉन्ग व्हीलबेस प्रीमियम सेडान है। इससे पहले, पिछले साल जुलाई में आठवीं जनरेशन BMW 5 सीरीज LWB को लॉन्च किया गया था।
सिर्फ पेट्रोल इंजन में उपलब्ध
नई BMW 3 सीरीज LWB फिलहाल सिर्फ 330Li M स्पोर्ट वैरिएंट में अवेलेबल है। BMW इसे चेन्नई स्थित प्लांट में असेंबल करेगी। अभी यह मॉडल सिर्फ पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल के अंत तक डीजल वेरिएंट भी आ सकता है।
इंजन और परफॉर्मेंस
BMW ने इस कार में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है, जो माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस इंजन की खासियत यह है कि यह कार को 0 से 100kmph की स्पीड सिर्फ 6.2 सेकंड में पकड़ने की क्षमता देता है।
किन कारों से होगी टक्कर?
नई BMW 3 सीरीज LWB की सीधी टक्कर मार्केट में मौजूद ऑडी A6, वोल्वो S90 और न्यू जनरेशन मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास से होगी। इन सभी गाड़ियों का सेगमेंट लगभग एक जैसा है और फीचर्स व परफॉर्मेंस में जबरदस्त कंपटीशन देखने को मिलेगा।
BMW 3 सीरीज LWB: क्या है खास?
- स्पोर्टी और लग्जरी डिजाइन
- राइट-हैंड ड्राइव मॉडल
- माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ दमदार इंजन
- 6.2 सेकेंड में 0-100kmph की स्पीड
अगर आप एक लक्ज़री और हाई-परफॉर्मेंस सेडान की तलाश कर रहे हैं, तो BMW 3 सीरीज LWB एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। इसकी स्पीड, डिजाइन और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी इसे ऑडी और मर्सिडीज जैसी कारों के मुकाबले बेहद खास बनाती है।