फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 Kawasaki Z900: नेकेड रोडस्टर मोटरसाइकिल Z900 नई कलर ऑप्शन में पेश, जनवरी से इतने बढ़ेंगे दाम

Mon, 27 Dec 2021 06:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kawasaki ने भारतीय बाजार में अपनी नेकेड रोडस्टर मोटरसाइकिल Z900 के कलर पैलेट को नए पेंट ऑप्शन के साथ अपडेट किया है। 
विज्ञापन
2022 Kawasaki Z900 - फोटो : Kawasaki
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kawasaki ने भारतीय बाजार में अपनी नेकेड रोडस्टर मोटरसाइकिल Z900 के कलर पैलेट को नए पेंट ऑप्शन के साथ अपडेट किया है। मोटरसाइकिल अब दो रंगों में उपलब्ध है - नया कैंडी लाइम ग्रीन टाइप 3 और मैटेलिक स्पार्क ब्लैक।
विज्ञापन


क्या है खास
मैटेलिक स्पार्क ब्लैक में चेसिस के लिए नियॉन ग्रीन शेड के साथ सिंगल-टोन फिनिश है। दूसरी ओर, कैंडी लाइम ग्रीन टाइप 3 में डुअल-टोन फिनिश है जिसमें फ्रंट फेंडर, फ्यूल टैंक और रियर पैनल पर ब्लैक हाइलाइट्स के साथ लाइम ग्रीन बेस पेंट शामिल है। यह रंग विकल्प चेसिस के लिए लाइम ग्रीन कलर का भी इस्तेमाल करता है। दोनों कलर ऑप्शन 8.42 लाख रुपये में उपलब्ध हैं। खबर के मुताबिक जनवरी 2022 से कीमत बढ़कर 8.50 लाख रुपये हो जाएगी।

इंजन और पावर
मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन की बात करें तो में 2022 Kawasaki Z900 बाइक में 948cc, इनलाइन 4-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 123.6 bhp का पावर और 98.6 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन


फीचर्स
जापानी निर्माता की ये नेकेड रोडस्टर फिल-एलईडी लाइटिंग और ब्लूटूथ-इनेबल्ड 4.3-इंच टीएफटी कलर डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आती है। जो कावासाकी के राइडोलॉजी स्मार्टफोन एप्लिकेशन के साथ काम करता है। 
विज्ञापन


मुकाबला
कावासाकी Z900 भारतीय बाजार में DucatiMonster (डुकाटी मॉन्स्टर) और Triumph Street Triple (ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल) रेंज को टक्कर देती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें