फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 Mercedes Benz S-Class: भारत में लॉन्च हुई प्रीमियम लग्जरी सेडान, जानें कीमत और शानदार फीचर्स

Thu, 17 Jun 2021 03:08 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लेटेस्ट S-Class कार का 2020 के सितंबर में ग्लोबल प्रीमियर किया गया था। मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने इस लग्जरी सेडान को भारतीय बाजार में लाने के लिए ज्यादा समय बर्बाद नहीं किया। 
विज्ञापन
Mercedes-Benz S-Class 2021 - फोटो : Mercedes Benz
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mercedes Benz S-Class 2021 New Car launch in India: प्रीमियम लग्जरी कार बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने गुरुवार को भारत में S-Class 2021 (एस-क्लास 2021) लॉन्च एडिशन सेडान कार लॉन्च की है। भारतीय बाजार में कार के डीजल मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 2.17 करोड़ रुपये और पेट्रोल मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 2.19 करोड़ रुपये तय की गई है। S-Class Launch Edition 2021 को भारतीय बाजार में सीबीयू (कंप्लीट बिल्टअप यूनिट) के तौर लाया जा रहा है, इसलिए इसके पहले बैच में सिर्फ 150 यूनिट्स उपलब्ध कराई जा रही है। मर्सिडीज का कहना है कि इनमें से आधे से ज्यादा कारें पहले ही बुक हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


लेटेस्ट S-Class कार का 2020 के सितंबर में ग्लोबल प्रीमियर किया गया था। मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने इस लग्जरी सेडान को भारतीय बाजार में लाने के लिए ज्यादा समय बर्बाद नहीं किया। नई एस-क्लास कंपनी के लाइनअप में लॉन्च होने वाली अन्य 15 मर्सिडीज-बेंज गाड़ियों का हिस्सा है। एस-क्लास की बहुत सारी खूबियां हैं और इसका लेटेस्ट वर्जन, एसयूवी की बढ़ती मांग के बावजूद कंपनी के प्रॉडक्ट लाइनअप में काफी अहम बना रह सकता है। 

S-Class Launch Edition सेडान में कई खास बातें हैं। कंपनी अपनी इस कार के जरिए लग्जरी कार खरीदारों के एक खास वर्ग का ध्यान आकर्षित करना चाहती है। भारतीय बाजार में इस लग्जरी सेडान की सीधी टक्कर Audi A8 (ऑडी ए8) और BMW 7 Series (बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज) जैसी प्रीमियम कारों से ही नहीं होगी। बल्कि इसे बाजार में आनेवाली अल्ट्रा लग्जरी एसयूवी के साथ भी मुकाबला करना होगा।

बेहद खास फीचर
2021 Mercedes S-Class की सबसे खास फीचर इसमें मिलने वाला MBUX इंटीरियर असिस्ट है। MBUX सिस्टम कैमरों का इस्तेमाल करती है और इसके जरिए यह पता चल जाता है कि कार में सवार कोई व्यक्ति कार से बाहर निकलना चाहता है या नहीं। तब यह सिस्टम आकलन करता है कि क्या सड़क पर कोई अन्य वाहन या पैदल यात्री ब्लाइंड स्पॉट पर तो नहीं आ रहे हैं। और अगर ऐसा होता है तो कार में लगा यह सिस्टम कार से बाहर निकलने से पहले यात्री को चेतावनी देने के लिए लाल रंग की एम्बियंट लाइट चालू कर देती है। 

सेफ्टी फीचर्स

नई S-Class Launch Edition सेडान में 10 एयरबैग दिए गए हैं। इसमें पीछे के यात्रियों के लिए फ्रंट एयरबैग दिया गया है जो दुनिया में पहली बार किसी कार में दिया गया है। इसके साथ ही सेंटर एयरबैग भी मिलते हैं। कार में एक्टिव स्टीयरिंग असिस्ट, ट्रैफिक साइन असिस्ट, एक्टिव लेन-कीपिंग असिस्ट, एक्टिव लेन चेंजिंग असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट और एग्जिट वार्निंग फंक्शन जैसे एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही नई एस-क्लास कार में प्री-सेफ इंपल्स साइड फंक्शन भी मिलते हैं। यह सिस्टम कार में साइड-इफेक्ट की पहचान करने के लिए रडार का इस्तेमाल करता है और सेडान को ऊपर उठाता है।
विज्ञापन

इंजन और स्पीड

नई S-Class Launch Edition सेडान S 400d में 330 hp का पावर और 700 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं S 450 पेट्रोल मॉडल 367 hp का पावर और 500 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन के साथ 9G-ट्रॉनिक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। कंपनी का दावा है, कि नई S450 मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास सिर्फ 5.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। जबकि नई S400d सिर्फ 5.4 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें