सुजुकी ने आखिरकार अपनी नई कार 2019 विटारा फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है, हालांकि इसके बाजार में आने में अभी देर है। विटारा फेसलिफ्ट 2019 की बिक्री साल 2019 की शुरुआत में होगी। नई एसयूवी पुरानी एसयूवी से लंबी है। इसकी लंबाई 4.2 मीटर है। कंपनी ने इसकी कीमत का अभी खुलासा नहीं किया है।
नई एसयूवी की इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में कलर सेंट्रल इंफॉर्मेशन डिस्प्ले के साथ नया लुक दिया गया है। इसके अलावा इसके टॉप-एंड वेरियंट में डुअल सेंसर ब्रेक सपोर्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग एंड प्रिवेंशन ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।
नई कार को दो वेरियंट में पेश किया गया है और दोनों में 1.0 लीटर और 1.4 लीटर बूस्टरजेट टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है। 1.0 लीटर वाला इंजन लोअर वेरियंट है जो 109 बीएचपी का पावर जेनरेट करता है और इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ सुजुकी का ऑलग्रीप फोर व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलेगा। वहीं टॉप वेरियंट की बात करें तो इसमें 1.4 लीटर बूस्टरजेट इंजन है जो 138 बीएचपी का पावर और 220एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।