बात कीमत की करें तो पल्सर 180F एबीएस वेरिएंट की एक्स-शो रूप कीमत 94,790 रुपये रखी गई है, यह अपने नॉन एबीएस मॉडल की तुलना में 7,500 रुपये ज्यादा महंगी है। पल्सर 180F नॉन एबीएस मॉडल की कीमत 87,251 रुपये थी। एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के अलावा अन्य कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। बाइक के इंजन और डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है।
बीते दिनों सरकार ने सभी वाहन निर्माताओं को आदेश दिया था कि देश में 125 सीसी तक क्षमता वाले टू-व्हीर्ल्स में कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम और 125 सीसी से ऊपर की क्षमता वाले वाहनों में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) देना अनिवार्य होगा।
बात इंजन की करें तो पल्सर 180F एबीएस में कंपनी ने 178.6cc का एयरकूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन लगा है। जो कि 16.8 bhp की पावर और 14.2 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन काफी दमदार है जो कंपनी की एवेंजर को भी पावर देता है।