Upcoming Cars India: अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, ताे थोड़ा इंतजार करना फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि अगले दो हफ्तों के भीतर देश में बड़ी कारें दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, आइए जानते हैं उन मॉडल्स के बारे में विस्तार से...
New Car Launch July 2026: जुलाई का आखिरी दो हफ्ता कार लवर्स के लिए काफी खास होने वाला हैं। क्योंकि देश में दो सप्ताह के भीतर दो अलग-अलग सेगमेंट की बड़ी गाड़ियां एंट्री मारने वाली हैं। इनमें मारुति सुजुकी की अपडेटेड ब्रिजा, टोयोटा की नई जनरेशन हाइलक्स शामिल हैं। दोनों मॉडल अलग-अलग ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं और अपने-अपने सेगमेंट में नया मुकाबला शुरू करेंगे।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Brezza Facelift कब आएगी?
कंपनी के अनुसार मारुति सुजुकी की SUV ब्रेजा फेसलिफ्ट 23 जुलाई को दस्तक देने वाली है। इस बार इस एसयूवी को नया और ज्यादा स्पोर्टी लुक दिया गया है। इसके सामने की तरफ रेड एक्सेंट वाली नई ग्रिल, अपडेटेड बंपर और सिल्वर स्किड प्लेट इसे पहले से काफी अलग पहचाान देने वाली है।
केबिन की बात करें तो इसमें 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे।
पावरट्रेन में मौजूदा 1.5-लीटर पेट्रोल और सीएनजी विकल्प के साथ नया 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल इंजन भी शामिल किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीनएजी मॉडल में अंडरबॉडी टैंक मिलने से बूट स्पेस भी बेहतर हो सकता है।
टोयोटा हाइलक्स कब लॉन्च होगी?
चर्चाएं है कि टोयोटा अपनी नई जनरेशन Hilux पिक-अप ट्रक को 28 जुलाई 2026 को भारतीय बाजार में उतारेगी।
इसमें 2.8-लीटर टर्बो डीजल इंजन के साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम दिया जाएगा। यह इंजन 201 bhp की पावर और 500 Nm का टॉर्क देगा।
नई टोयोटा हाइलक्स को पहले से ज्यादा मस्कुलर डिजाइन और अपडेटेड फ्रंट फेसिया मिल सकता है। इसी के साथ नई तकनीक और हाइब्रिड सिस्टम की वजह से इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से कुछ अधिक हो सकती है।
किसके लिए कौन-सी कार?
आने वाले दो हफ्ते में जहां एक तरफ मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट आम ग्राहकों के लिए बजट में हाई-टेक फीचर्स और बेहतरीन स्पेस लेकर आ रही है, वहीं टोयोटा हाइलक्स ऑफ-रोडिंग के दीवानों को हाइब्रिड की ताकत दे सकती है।