फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: घर की कौन-सी दिशा में रखें तांबे का बर्तन, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Sun, 26 May 2024 08:50 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तांबे का बर्तन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

Vastu Tips for Copper Vessel: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में धातुओं का इस्तेमाल बहुत महत्व रखता है। धातुओं में तांबा एक महत्वपूर्ण धातु है, इसकी खास बात ये है कि वास्तु शास्त्र में इसे कई राशियों और ग्रहों से जोड़ कर देखा जाता है। माना जाता है कि घर में तांबे का बर्तन रखने से ग्रह दोषों से छुटकारा मिलता है और शुभ परिणाम भी मिलते हैं। तांबे का बर्तन न केवल घर की शोभा बढ़ाता है, बल्कि वास्तु के अनुसार इनके रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इतना ही नहीं तांबा एक शुभ धातु माना जाता है। यही कारण है कि बहुत से विशेषज्ञ तांबा के बर्तन में पानी पीने का सुझाव देते हैं। खैर, इन बातों को ध्यान में रखने हुए आइए इस लेख में जानते हैं कि तांबे के बर्तन को घर में किस दिशा में रखना चाहिए।

विज्ञापन


वास्तु शास्त्र के अनुसार, तांबे के बर्तन घर में निम्नलिखित दिशाओं में रख सकते हैं-

1. पूर्व दिशा
पूर्व दिशा सूर्य देव की दिशा मानी जाती है। तांबा भी सूर्य ग्रह का प्रतीक है। इसलिए, पूर्व दिशा में तांबे के बर्तन, जैसे कि सूर्य, दीपक या कलश रखना शुभ माना जाता है।

2. ईशान कोण
ईशान कोण देवताओं और ज्ञान की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में तांबे की वस्तुएं, जैसे कि तांबे का पिरामिड, श्री यंत्र, रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति को शांति भी मिलती है।
विज्ञापन


3. उत्तर-पश्चिम दिशा
उत्तर-पश्चिम दिशा धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी जी की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में तांबे की वस्तुएं, जैसे कि तांबे का कलश, लक्ष्मी जी की मूर्ति, या तांबे का दीपक रखने से व्यक्ति को धन, ऐश्वर्य और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।

4. दक्षिण-पूर्व दिशा
दक्षिण-पूर्व दिशा को अग्नि देवता की दिशा मानी जाती है।इस दिशा में तांबे का दीपक, कलश, या तांबे का यंत्र रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है और स्वास्थ्य के साथ-साथ समृद्धि के लिए भी लाभदायक होता है।

ये भी पढ़ें - Vastu Tips: पंचतत्वों का घर में कैसे बनाएं संतुलन? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

तांबे के बर्तनों का रखरखाव
तांबे के बर्तनों को हमेशा साफ रखना चाहिए। इन बर्तनों में पानी भरकर रखना भी शुभ माना जाता है। तांबे के बर्तनों में भोजन करना भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।

तांबे के बर्तन को साफ करने का तरीका-
अक्सर घर में रखे-रखे तांबे का बर्तन काला पड़ जाता है। बहुत से लोग तांबे के बर्तन को साफ नहीं कर पाते हैं। इसको साफ करने का एक खास तरीका होता है जिससे तांबे का बर्तन बिल्कुल नए जैसा हो जाता है। सबसे पहले बाउल में 3-4 चम्मच बेसन लें। इसमें एक चम्मच नमक मिला दें। अब आधा चम्मच हल्दी डालकर 2 चम्मच नींबू डाल दें। अब इस पेस्ट को अच्छे से मिलाकर काले पड़े तांबे के बर्तन पर लगा दें। एक मिनट तक रहने दें फिर बर्तन धुल कर देखें तो बिल्कुल नए जैसा दिखेगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें