फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: भूलकर भी इस दिशा में न रखें कूड़ेदान, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Tue, 13 Aug 2024 11:47 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्सर आपने देखा होगा बहुत से लोग अपने घर में किसी भी स्थान या दिशा में कूडे़दान रख देते हैं, मगर घर में कुड़ेदान रखने के कुछ नियम होते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार कूड़ेदान को घर के किस हिस्से में रखना चाहिए।
विज्ञापन
Dustbin - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vastu Tips For Dustbin: वास्तु शास्त्र हमारे घर को सकारात्मक ऊर्जा से भरने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने का एक प्राचीन विज्ञान है। वास्तु वह विज्ञान है जो किसी भी स्थान के पंच तत्वों को नियंत्रित करने में मदद करता है। वास्तु के अनुसार, घर के हर कोने का अपना महत्व होता है और वस्तुओं को सही जगह पर रखने से हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं। अक्सर आपने देखा होगा बहुत से लोग अपने घर में किसी भी स्थान या दिशा में कूडे़दान रख देते हैं, मगर घर में कुड़ेदान रखने के कुछ नियम होते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार कूड़ेदान को घर के किस हिस्से में रखना चाहिए।

विज्ञापन


क्यों महत्वपूर्ण है कूड़ेदान का स्थान?
कूड़ेदान में घर का सारा कचरा इकट्ठा होता है। कचरा नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। अगर कूड़ेदान को गलत जगह पर रखा जाए तो यह नकारात्मक ऊर्जा पूरे घर में फैल सकती है और हमारे जीवन में समस्याएं पैदा कर सकती है। कूड़ेदान को सही जगह पर नहीं रखने से वास्तु दोष लगता है, जिसका असर घर के सभी सदस्यों पर होता है।

ये भी पढ़ें- Study Room Vastu Tips: वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए छात्रों का अध्ययन कक्ष, जानें जरूरी बातें
विज्ञापन


वास्तु के अनुसार कूड़ेदान कहां रखना चाहिए?

  • कूड़ेदान को कभी भी घर के दक्षिण पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इसके अलावा कूड़ेदान को टॉयलेट के पास रख सकते हैं। कूड़ेदान को घर में रखते समय कुछ बातों का ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। 
  • कूड़ेदान कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ये देवी लक्ष्मी का स्थान माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार उत्तर-पूर्व दिशा में कूड़ेदान रखने से धन हानि हो सकती है। 
  • साथ ही कूड़ेदान को कभी भी दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि मान्यताओं के अनुसार यह दिशा भारी वस्तुओं को रखने के लिए उपयुक्त होती है। यहां कूड़ेदान को रखने से नकारात्मक ऊर्जा को नियंत्रित किया जा सकता है।
  • घर में कूड़ेदान को रखते समय इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि कूड़ेदान का ढक्कन बंद हो, ताकि कीड़े-मकोड़े और दुर्गंध न फैले।
  • कूड़ेदान को नियमित रूप से खाली करना चाहिए ताकि उसमें कीड़े-मकोड़े न पनपें।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार कूड़ेदान को सही जगह पर रखना बहुत महत्वपूर्ण है। अगर कूड़ेदान को सही जगह पर रखा जाए तो यह नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है और घर में सकारात्मक वातावरण बनाता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें