फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: जानिए तिराहे पर बने मकान के शुभ और अशुभ फल, वास्तु दोष दूर करने के उपाय

Tue, 02 Aug 2022 10:53 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तिराहे पर घर है तो दरवाजे पर 7 छड़ी वाला मधुर ध्वनि वाला विंड चाइम्स लगाया जा सकता है। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा अवरुद्ध नहीं होती है।
विज्ञापन
vastu tips: वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे घर जो तिराहे या चौराहे पर होते हैं अच्छे नहीं माने जाते है, क्योंकि इन जगहों पर अधिक वास्तु दोष निर्मित होता है। जिन लोगों के घर ऐसी जगहों पर होते हैं उन्हें मानसिक,शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि तिराहे पर नकारात्मक ऊर्जा का फ्लो अधिक रहता है। दूसरा कारण है तिराहे या चौराहे पर लोगों एवं वाहनों का आवागमन ज्यादा लगा रहता है जिसकी वजह से मानसिक शांति भंग होती है। लेकिन टी-पॉइंट मकान का अच्छा या बुरा प्रभाव घर की दिशा पर भी निर्भर करता है।

दिशा के अनुसार टी पॉइंट के प्रभाव

पूर्व दिशा- पूर्व दिशा के घर यदि टी पर हैं तो उन्हें खराब नहीं माना जाता है। ऐसा मकान मान-सम्मान और सेहत का कारक होता है।

विज्ञापन


पश्चिम दिशा- पश्चिम दिशा के घर का टी पॉइंट अच्छा नहीं माना जाता है,यह वास्तुदोष उत्पन्न करता है। ऐसे घरों में नकारात्मक ऊर्जा का समावेश होता है।

उत्तर दिशा- उत्तर दिशा के टी पॉइंट घर को बुरा नहीं माना जाता है। यहां रहने वाले लोग खूब पैसा कमाते हैं और इनको काम के नए-नए अवसर भी प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण दिशा- टी प्वांइट मकान यदि दक्षिण दिशा में हो तो यह अशुभ फलदायक होता है। इस घर में रहने वाले लोग अलग-अलग तरह की परेशानियों में फंस सकते हैं।

ईशान दिशा- उत्तर पूर्व दिशा का टी पॉइंट सभी दृष्टि से अच्छा माना जाता है। यह सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला होता है।

आग्नेय दिशा- पूर्व और दक्षिण के बीच अर्थात आग्नेय कोण या दिशा का टी पॉइंट मकान अशुभ माना गया है ऐसे मकानों में चोरी और आग लगने का डर बना रहता है।

नैऋत्य दिशा- दक्षिण-पश्चिम अर्थात नैऋत्य दिशा के बीच टी प्वांइट पर बना मकान गंभीर बीमारी और अकाल मृत्यु का कारण बन सकता है।

वायव्य-  दिशा उत्तर-पश्चिम अर्थात वायव्य दिशा का टी प्वांइट बुरा फल देने वाला होता है। यह हर तरह से आर्थिक नुकसान पहुंचाता है।

ये करें उपाय
- घर के प्रवेश द्वार पर सामने की तरफ 6 इंच का एक अष्टकोण आकार का दर्पण लगा दें। ऐसा करने से सामने से आने वाली नकारात्मक ऊर्जाएं दर्पण से टकराकर वापस लौट जाएंगी।

- तिराहे पर घर है तो दरवाजे पर 7 छड़ी वाला मधुर ध्वनि वाला विंड चाइम्स लगाया जा सकता है। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा अवरुद्ध नहीं होती है।

- मुख्य द्वार पर गणपति का चित्र लगाएं और इसके साथ ही मुख्य द्वार के दोनों तरफ नकारात्मक ऊर्जा को रोकने के लिए एलोवेरा, तुलसी या अशोक के पौधे लगाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें