फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु दोष से रहना चाहते हैं दूर, तो जान लें घर के दरवाजे से जुड़े ये नियम

Sat, 02 Nov 2024 07:37 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य दरवाजे से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना आवश्यक होता है। आइए जानते हैं घर के दरवाजे से जुड़े वास्तु दोष और उससे उत्पन्न होने वाली नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के सरल और प्रभावी उपाय क्या हैं।
विज्ञापन
vastu shastra - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य दरवाजे का बहुत महत्व बताया गया है। यही वजह है कि घर में बनवाते समय भी वास्तु के नियमों को ध्यान में रखा जाता है। दरअसल, इसी दरवाजे से आपके घर के भीतर सुख-समृद्धि और सौभाग्य का प्रवेश होता है, इसलिए वास्तु के नियमों को अनदेखा करना अक्सर दरवाजे से जुड़े वास्तु दोष को निमंत्रण देता है। इससे आपके जीवन में तमाम तरह के दुख और परेशानियां आने लगती हैं। वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य दरवाजे से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना आवश्यक होता है। आइए जानते हैं घर के दरवाजे से जुड़े वास्तु दोष और उससे उत्पन्न होने वाली नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के सरल और प्रभावी उपाय क्या हैं।

  1. वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर किसी पेड़ या पोल की छाया नहीं पड़नी चाहिए। इसी तरह मुख्य दरवाजे के पास से जाने वाली सीढ़ियों की संख्या विषम संख्या में ही होनी चाहिए।
  2. वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर कभी भी कूड़ा-कचरा नहीं रखना चाहिए। इसे वास्तु में बहुत ही अशुभ माना जाता है। वहीं इससे आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  3. कई लोगों की आदत होती है कि वह घर में प्रवेश करते समय मुख्य दरवाजे पर ही चप्पल खोल कर चले जाते हैं। लेकिन यह सही नहीं है। हमेशा जूते चप्पलों को किनारे में सही तरीके से रखना चाहिए। बीच दरवाजे पर चप्पल या जूते रखने से बचना चाहिए।
  4. वास्तु के मुताबिक घर के मुख्य द्वार पर झाड़ू भी नहीं रखनी चाहिए। दरअसल झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, ऐसे में दरवाजे पर झाड़ू रखने से आते-जाते लोगों का पैर उस पर पड़ सकता है। इससे घर में धन आगमन में रुकावट पैदा हो सकती है।
  5. इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर बिजली के तार आदि भी नहीं होने चाहिए। माना जाता है कि इससे घर की महिलाओं पर बुरा असर पड़ता है। 
  6. वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर कभी भी मनी प्लांट का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इससे भी आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
  7. इसके अलावा घर के मुख्य दरवाजे के ठीक सामने कांटेदार पेड़-पौधे भी नहीं लगाने चाहिए। इससे घर में बेवजह तनाव जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें