फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: क्या आप भी पूजा करने के बाद करते हैं ये गलतियां? तो जरूर जान लें वास्तु के ये नियम

Tue, 23 Dec 2025 11:14 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

पूजा के माध्यम से भक्त और भगवान का आपस में जुड़ाव होता है। हर दिन पूजा-पाठ करने से परिवार में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है और जीवन में शुभता का आगमन होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूजा को लेकर कई नियम बनाए गए हैं। ऐसे ही कुछ काम हैं, जिन्हें पूजा के बाद करने से बचना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
न करें पूजा से जुड़ी ये गलतियां - फोटो : Amar Ujala
Vastu Tips For After Worship Mistakes: हिंदू धर्म में रोज सुबह शाम पूजा-पाठ करने को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसलिए प्रत्येक दिन सुबह-शाम घरों में पूजा की जाती है। पूजा करने से परिवार में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है और जीवन में शुभता का आगमन भी होता है। पूजा के माध्यम से भक्त और भगवान का आपस में जुड़ाव होता है। पूजा का असर सिर्फ हमारे मन पर नहीं, हमारे पूरे शरीर और वातावरण पर भी पड़ता है। लेकिन अक्सर लोग पूजा के बाद कुछ ऐसे काम कर बैठते हैं, जो इस पवित्र ऊर्जा को नष्ट कर सकते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी पूजा का पूरा फल आपको मिले, तो पूजा के तुरंत बाद इन बातों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 


मंगलवार के दिन भूलकर भी न करें ये 9 काम, तीसरा वाला तो बिगाड़ सकता है भाग्य


Vishnu Sahastranaam: जानें विष्णु सहस्रनाम का रहस्य? इसका पाठ करने से मिलते हैं जीवन में कई अद्भुत लाभ

विज्ञापन

2 of 5
देवी देवता की पूजा का विधान - फोटो : Adobe Stock
1. कोसना या बुरा कहना
पूजा के बाद किसी को कोसना या बुरा नहीं कहना चाहिए। ऐसा करने से पूजा का असर कम हो सकता है। यह आपके जीवन में परेशानी भी खड़ी कर सकता है। इसलिए इस समय वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। 

2. शराब और मांस का सेवन न करें
पूजा के बाद शुद्धता बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में शराब, मांस और तामसिक भोजन का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। 

3. बाल और नाखून न काटें
पूजा करने के बाद शरीर और मन दोनों विशेष सकारात्मक ऊर्जा में होते हैं। ऐसे में बाल नहीं कटवाने चाहिए, साथ ही नाखून काटने से भी बचना चाहिए। इससे अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
पूजा करने के बाद न करें ये गलती - फोटो : Adobe Stock
4. गलत तरीके से बात या अपमान करना
पूजा के बाद मन शांत और कोमल होता है। ऐसे में अगर आप किसी से गलत तरीके से बात करते हैं या उसका अपमान करते हैं, तो आपके द्वारा की गई पूजा का असर खत्म हो सकता है। 

5. साधु संत को दरवाजे से लौटाना  
पूजा के समय या बाद में अगर कोई संत या साधु आपके घर आता है, तो उसे दरवाजे से लौटाना बहुत ही अशुभ माना जाता है। 

4 of 5
पूजा के बाद के नियम - फोटो : Adobe Stock
6. तुरंत भोग न करें ग्रहण 
पूजा करने के बाद भगवान को चढ़ाया गया भोग थोड़ा रुक कर ही खाना चाहिए। तुरंत ग्रहण करने से उसका आध्यात्मिक महत्व कम हो सकता है। 

7. मन और शरीर को शुद्ध रखें
पूजा के बाद शरीर शांत अवस्था में होता है और ऊर्जा अंदर की ओर केंद्रित रहती है। इसलिए मन और शरीर को शुद्ध रख, इस प्रकार की गतिविधियों से बचना चाहिए। 

8. नमक युक्त भोजन
पूजा करने के तुरंत बाद नमक वाले खाने का सेवन ठीक नहीं माना गया है। इससे शरीर की ऊर्जा असंतुलित हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूजा के नियम - फोटो : Adobe stock
9. तुरंत बाद पैर धोना
पूजा के तुरंत बाद पैर धोने से भी पूजा का असर कम हो सकता है। इसलिए थोड़ी देर रुककर ही स्नान या पैर धोने जैसे काम करने चाहिए। 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें