हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। तुलसी का पौधा बहुत ही पूजनीय और पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी में देवी लक्ष्मी का वास और स्वरूप होता है। भगवान विष्णु को तुलसी का पौधा अत्यंत ही प्रिय ही होता है इसलिए तुलसी के पौधे को हरिप्रिया भी कहते हैं। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी दल का होना बहुत ही जरूर होता है और बिना तुलसी दल के भोग पूरा नहीं माना है जाता है। वास्तु शास्त्र में भी तुलसी को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाला पौधा कहा गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जहां पर तुलसी का पौधा लगा होता है और हर दिन उसकी पूजा की जाती है और जल से सींचा जाता है, वहां पर सदैव भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है तथा ऐसे घरों में कभी भी खुशहाली व धन-धान्य की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं तुलसी का पौधआ किस दिन और किस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।
तु
लसी के पौधा किस दिन और किस दिशा में लगाना शुभ
- - वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा गुरुवार और शुक्रवार के दिन लगाना सबसे शुभ माना जाता है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को और शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इसलिए इन दोनों ही दिन तुलसी के पौधे का रोपण करना अच्छा माना गया है।
- - वास्तु के अनुसार घर में तुलसी के पौधा उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इन दिशाओं में तुलसी का पौधा लगाना से घर में सकारात्मक ऊर्जा का और माता लक्ष्मी का वास हमेशा रहता है।
- - तुलसी के पौधे के नीचे हर दीया जरूर जलाना चाहिए। इससे घर पर सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहती है।
- - भूलकर भी तुलसी का पौधा घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए, इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। जिससे घर आर्थिक तरक्की में बाधा आती है और मानसिक चिंताएं सताती हैं।
- - रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए। इसके अलावा इस दिन तुलसी के पत्तों को छूना भी अशुभ माना जाता है।
- - सोमवार, रविवार, बुधवार और एकादशी के दिन तुलसी के पौधे को नहीं लगाना चाहिए।
- - वास्तु के अनुसार तुलसी को घर में लगाने से कई सारे फायदे होते हैं, माना जाता है कि इससे पारिवारिक कलह कम होती है।
- - नौकरी व कारोबार में तरक्की के लिए गुरुवार को तुलसी का पौधा पीले कपड़े में बांधकर, ऑफिस या दुकान में रखें। ऐसा करने से कारोबार बढ़ेगा और नौकरी में प्रमोशन भी हो जाएगा।