फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के किचन में नहीं होनी चाहिए ये चीजें, आती है दरिद्रता

Mon, 18 Jun 2018 08:08 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
किचन घर का वह हिस्सा होता है जहां पर पूरे घर की सुख-समृद्धि और सेहत से जुड़ा रहने वाला स्थान होता है। वास्तु में भी किचन के स्थान, दिशा और वहां पर मौजूद रहने वाली हर एक चीज के बारे में विस्तार से बताया गया है। किचन में वास्तुदोष होने से घर पर हमेशा अशुभ छाया बनी रहती है। आइए जानते हैं वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के किचन में किन-किन नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन


-किचन में भूलकर भी मंदिर नहीं बनवाया जाना चाहिए। जिस घर के किचन में मंदिर होता है वहां पर हमेशा तनाव बना रहता है।
- किचन और बाथरूम का एक सीध में होना अशुभ माना जाता है। इससे घर पर नकारात्मकता पैदा होती है। जिसके कारण से घर के सदस्यों के बीच लड़ाई झगड़ा होता रहता है।
- घर के मुख्य दरवाजे के ठीक सामने किचन नहीं होना चाहिए। वास्तुशास्त्र में इसे अशुभ माना जाता है।
- कभी भी किचन में बिना नहाए प्रवेश नहीं करना चाहिए वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना जाता है।
- घर से वास्तु दोष को दूर करने के लिए हमेशा भोजन का पहला हिस्सा भगवान और गाय को समर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष में कमी आती है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें