वास्तु उपाय: वास्तुशास्त्र के अनुसार, क्रासुला और मनी प्लांट का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। माना जाता है कि इस पौधे को रखने से घर में धन वृद्धि होती है।
- फोटो : अमर उजाला
Vastu Tips: वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में अगर किसी तरह का वास्तु संबंधित कोई दोष रहता है तो उस घर में हमेशा दरिद्रता, बीमारियां और तरह-तरह की परेशानियां आती रहती हैं। मान्यता है कि जिस घर में वास्तु दोष होता है वहां से मां लक्ष्मी रूठ कर चली जाती है। घर में परिवार के सदस्यों के बीच आपसी कलह और लड़ाईयां होती रहती हैं। ऐसे में घर से वास्तु संबंधी दोष को खत्म करने के लिए वास्तु के कुछ छोटे-छोटे उपाय कर वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं और घर में तरक्की और सुख-समृद्धि ला सकते हैं।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर किसी भी तरह का कोई भी वास्तु दोष नहीं होना चाहिए, क्योंकि सकारात्मक ऊर्जा सबसे पहले मुख्य द्वार से ही घर में प्रवेश करती है। ऐसे में अगर मुख्य द्वार पर किसी प्रकार का कोई वास्तुदोष है तो उसे फौरन ही ठीक कर लेना चाहिए। वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए स्वास्तिक का निशान और भगवान गणेश की प्रतिमा लगानी चाहिए। इसके अलावा इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि यहां पर किसी तरह की कोई गंदगी न रहे।
- घर की पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में हमशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और मानसिक, शारीरिक और आर्थिक लाभ होता है।
- हमेशा उत्तर-पूर्व यानि ईशान कोण साफ रखें। इससे धन लाभ और तरक्की के मार्ग खुलते हैं।
- इस बात का ध्यान रखें कि नल और टंकियों से अनावश्यक पानी न बहने पाए। बहता हुआ पानी शुभ नहीं माना जाता है। इससे बेवजह धन खर्च होता है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में बैठकर खाने की व्यवस्था करना शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
- घर में पूजा स्थान का बहुत ध्यान रखना चाहिए यदि आपके घर में दक्षिणी दीवार पर मंदिर बना हुआ है तो ऐसे में आपको धन से संबंधित भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर में पूजा स्थान हमेशा ईशान कोण यानि उत्तर पूर्व में ही बनाएं। घर की उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है, इसलिए तिजोरी को इस तरह से रखें कि अलमारी का दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुलें। इससे धन वृद्धि होती है।
- वास्तुशास्त्र के अनुसार, क्रासुला और मनी प्लांट का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। माना जाता है कि इस पौधे को रखने से घर में धन वृद्धि होती है।