ज्योतिष में वास्तु का विशेष महत्व होता है। अगर घर पर वास्तु की स्थिति अच्छी है तो इससे सुख और समृद्धि आती है। इनकम और सेविंग दोनों में बढ़ोत्तरी होती है। वहीं अगर घर पर वास्तुदोष है तमाम तरह की परेशानियां आती हैं। वास्तुशास्त्र में दिशा के कुछ उपाय से हम धन और नौकरी में आने वाली तमाम तरह की परेशानियों को दूर कर सकते हैं।
धन और नौकरी के प्रभावी उपाय
- दक्षिणपूर्व में अग्नितत्व की स्थापना कीजिए। चाहे किचन हो गीज़र हो चूल्हा हो आग तापने की व्यवस्था हो या सबसे अच्छा होगा लाल बल्ब जलाना। इससे तुरंत नकद धन आना सुनिश्चित होता है।
- दक्षिण दक्षिण पश्चिम में मिट्टी का पीला फूलदान रखिए। इससे बचत बढ़ेगी और नयी प्रॉपर्टी मिलने की संभावनाएँ बनेंगी ।
- अगर प्राइवेट सेक्टर में नौकरी छूट गयी हो या नई नौकरी ना मिल पा रही हो तो उत्तर दिशा में नीले रंग की बोतल में मनी प्लांट लगाइए और चमत्कार देखिए।
- ठीक उत्तर में घर के अंदर कुबेर जी को दीवार में लगे आले पर रखें। पर ध्यान रखें इनकी पूजा ना करें क्योंकि यक्ष की पूजा नहीं की जाती है।
- पश्चिम या दक्षिण पूर्व में महालक्ष्मी को स्थापित करें पर ध्यान रहे उनके चित्र में चार हाथी अवश्य होने चाहिए ।