हर किसी की चाहत होती है कि उसके घर में सुख-शांति रहे, परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम भाव बना रहे जिससे घर में खुशी और सकारात्मकता का वातावरण रहे। कई बार हम अपने घर को बनाते समय वास्तु का ध्यान नहीं देते हैं या फिर घर की सजावट करते समय कई चीजों को सिर्फ साज-सज्जा के अनुसार लगा देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कई बार हम वास्तु के हिसाब से कुछ गलतियां करते हैं जिसकी वजह से वास्तु दोष के कारण घर में परेशानियां आने लगती हैं लेकिन वास्तु के कुछ उपायों को करके आप अपने घर में खुशियां ला सकते हैं।