फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2024: दिवाली से पहले हटा दें वास्तु दोष का कारण बनने वाली घर की यह चार खराब चीजें

Fri, 18 Oct 2024 07:18 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वास्तु के अनुसार घर में कुछ चीजों का खराब होना या खंडित होना भी अशुभ माना जाता है, इसलिए इन चीजों को दिवाली से पहले हटा देना चाहिेए। 
विज्ञापन
Vastu Tips for home - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vastu Tips For Home: दिवाली हिंदू धर्म में सबसे बड़े त्योहारों में से एक हैं। लोग महीनों पहले से ही इस महापर्व की तैयारियां करना शुरू कर देते हैं। दिवाली आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में लोगों ने घर की साफ-सफाई करना शुरू कर दिया है। दिवाली से पहले घर में और घर के आसपास साफ-सफाई की जाती है। माना जाता है कि दिवाली के दिन माता लक्ष्मी आती हैं और वह साफ और स्वच्छ जगह पर ही वास करती हैं, इसलिए घर की सफाई करना बहुत आवश्यक होता है।

विज्ञापन


वास्तु शास्त्र में भी इस बात पर जोर दिया गया है कि दिवाली से पहले घर और मंदिर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिेए। इसके अलावा घर में कुछ चीजों का खराब होना या खंडित होना भी अशुभ माना जाता है, इसलिए इन चीजों को दिवाली से पहले सही करवा लेना चाहिेए। वास्तु के अनुसार घर में यदि कुछ सामान टूट गया है तो दिवाली से पहले ही उसकी मरम्मत करवा लेनी चाहिए या फिर उसे हटा देना चाहिए। दिवाली के दिन आपके घर की हर एक वस्तु सही सलामत होनी चाहिए।

घर में किन चीजों का खराब होना माना जाता है अशुभ?

घर के दरवाजे
अगर आपके घर के दरवाजों में टूट-फूट हो गई है तो इसे दिवारी से पहले थीक करवा लें। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे अशुभ माना जाता है। अगर घर का दरवाजा टूटा है या आवाज करता है तो उसे दिवाली से पहले ठीक करवा लें।
विज्ञापन


फर्नीचर 
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद टूटे फर्नीचर की वजह से नकारात्मकता आती है, इसलिए घर के किसी फर्नीचर में टूट-फूट है तो उसे दिवाली से पहले जरूर हटा दें। 

घड़ी 
वास्तु शास्त्र में घड़ी को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद बंद पड़ी घड़ी या खराब धड़ी की वजह से घर का वातावरण प्रभावित होता है। अगर आपके घर में भी कोई घड़ी खराब है तो इस दिवाली से पहले घड़ी को सही करा लें या फिर इसे हटा दें।

इलेक्ट्रॉनिक सामान 
वास्तु शास्त्र के अनुसार खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान के कारण भी घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इस दिवाली से पहले घर में मौजूद खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान को भी जरूर हटा दें।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):  ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें