10. घर में किसी भी कमरे में सूखे हुए पुष्प नहीं रखने दें। यदि छोटे गुलदस्ते में रखे हुए फूल सूख जाएं, तो नए फूल लगा दें और सूखे पुष्पों को निकालकर बाहर फेंक दें।
11. सुबह के समय थोड़ी देर तक निरंतर बजने वाली ॐ नमः शिवाय की धुन या अपनी आस्था के अनुसार कोई भी मन्त्र की धुन घर में बजने दें ,इससे भी वास्तुदोष दूर होते हैं।
12. अपने घर के उत्तर-पूर्व कोण में हरी-भरी तुलसी का पौधा लगाएं,शाम के समय यहाँ एक घी का दीपक अवश्य लगाएं,तुलसी देवीलक्ष्मी का स्वरुप है,अतः नियमित रूप से अपने घर की सुख-शांति की प्रार्थना करें |