फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Broken Glass Vastu Tips: घर में कांच का टूटना शुभ या अशुभ, जरूर करें वास्तु से जुड़े ये उपाय

Wed, 10 Dec 2025 02:32 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vastu Tips: हम सभी हर रोज घर में कांच से बनी कुछ न कुछ वस्तुओं का इस्तेमाल करते हैं। फिर वो घर का शीशा हो, कांच का गिलास या कांच के बर्तनों में खाना। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके घर में मौजूद कांच शुभ और अशुभ का संकेत देता है। 
विज्ञापन
1 of 5
घर में कांच टूटने को लेकर वास्तु उपाय - फोटो : Amar Ujala
Vastu Tips For Broken Glass At Home: वास्तु शास्त्र एक प्राचीन विद्या मानी जाती है, जिसका हमारे दैनिक जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसके अनुसार घर के निर्माण से लेकर घर में रखी वस्तुएं तक हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक असर डाल सकती हैं। हम सभी हर रोज घर में कांच से बनी कुछ न कुछ वस्तुओं का इस्तेमाल करते हैं। फिर वो घर का शीशा हो, कांच का गिलास या कांच के बर्तनों में खाना। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके घर में मौजूद कांच शुभ और अशुभ का संकेत देता है। आइए जानें कि घर में कांच टूटने के पीछे क्या संकेत छिपे हैं और इसके वास्तु उपाय क्या हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कांच का टूटना - फोटो : Adobe stock
घर में कांच टूटने के शुभ सकेंत
घर में अचानक कांच टूटने को शुभ संकेत माना जाता है। वास्तु के अनुसार, यह किसी आने वाली मुसीबत के टालने का संकेत देता है। साथ ही ये धन प्राप्ति या किसी अच्छे समाचार का संकेत भी हो सकता है।


घर में कांच टूटने के अशुभ सकेंत
वास्तु के अनुसार, घर में किसी शुभ अवसर पर कांच या शीशे का टूट जाना अपशकुन माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
वास्तु उपाय - फोटो : Adobe stock
घर में न रखें टूटा हुआ कांच 
घर में टूटे हुए कांच को रखना अशुभ माना जाता है। क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर चिंता, गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ा सकता है। वास्तु के अनुसार, घर में रखा टूटा कांच अपने साथ कई परेशानियां लेकर आता है। इसलिए कांच के टूटने के बाद इसे तुरंत घर से हटा देना चाहिए। 


Vastu Tips For Turtle: घर में कछुआ रखने से होगा धन का आगमन, जानें वास्तु के सही नियम


Vastu Tips For Wedding: शादी में आ रही रुकावटें होंगी दूर, जानें 5 सरल वास्तु उपाय

4 of 5
टूटा शीशा - फोटो : Adobe stock
कांच की खिड़की का टूटना
घर में कांच की खिड़की का अचानक टूटना शुभ संकेत माना जाता है। वास्तु के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि, कोई बड़ी मुसीबत टल गई है और जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। 

कांच के बर्तन या गिलास का टूटना
घर में कांच के बर्तन या गिलास का टूटना अशुभ संकेत माना जाता है। वास्तु के अनुसार, यह घर में नकारात्मक ऊर्जा, तनाव, या आर्थिक नुकसान की ओर इशारा करता है। 

घर में लगे कांच के शीशे का टूटना
घर में कांच का शीशा टूटना अक्सर एक शुभ संकेत माना जाता है। वास्तु के अनुसार, इसका मतलब है कि कोई बड़ी मुसीबत या नकारात्मक ऊर्जा घर पर आने से पहले ही टल गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कांच टूटने के वास्तु नियम - फोटो : Adobe stock
घर में कांच टूटने पर करें वास्तु से जुड़े उपाय

1. टूटे कांच के टुकड़ों को घर में बिल्कुल न रखें।
2. कांच टूटने पर उसे तुरंत सावधानी से हटाकर कूड़ेदान में फेंक देना चाहिए।
3. कांच टूटने के बाद सकारात्मकता के लिए घर में धूप या कपूर जला सकते हैं। 





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें