फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu tips for board exams : परीक्षा में अच्छे अंक के लिए क्या कहता है वास्तु नियम

Sat, 15 Feb 2020 03:13 PM IST
विनोद शुक्ला सुनील दीक्षित,वास्तु विशेषज्ञ
विज्ञापन
vastu tips
विज्ञापन

अगले कुछ ही दिनों के बाद उन बच्चों और उनके माता-पिता के लिए तनावभरा समय रहेगा जो बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं। हर बच्चे के माता-पिता का यह अपेक्षा और आशा रहती है कि बोर्ड परीक्षा में उनके बच्चे उम्दा प्रदर्शन करें। परीक्षा में बच्चों के अच्छे अंक लाने के लिए उनके लिए वातावरण अनुकूल होना बहुत जरूरी होता है। इसमें घर और स्टडी रूम का वास्तु सही होना चाहिए ताकि बच्चों की ऊर्जा सकारात्मक, एकाग्र और स्मृति मजबूत हो सके। परीक्षा में सफलता के लिए मेहनत के साथ-साथ अध्ययन कक्ष का सही दिशा में होना बहुत आवश्यक है। वास्तु में कुछ ऐसे उपाय बताएं गए है जिसे अपनाने से बच्चों की पढ़ाई और परीक्षा में उनका प्रदर्शन उम्दा और बेहतरीन रहता है।

  • ध्यान, शांति और अध्ययन में एकाग्रता के लिए पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा शुभ मानी गई है। सकारात्मक ऊर्जाओं का प्रभाव भी इसी दिशा में सबसे अधिक होता है। ऐसे में ध्यान रहे कि अध्ययन कक्ष इन्हीं दिशाओं में हो और पढ़ते समय चेहरा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रहे। यह दिशा मानसिक कार्य, रचनात्मकता और अभ्यास के लिए सर्वोत्तम है।
  •  पढ़ाई के लिए कमरे में पुस्तकों की अलमारी पूर्व या उत्तर दिशा में होनी चाहिए।  इसके अलावा अध्ययन कक्ष की खिड़की पूर्व की दिशा में खुलनी चाहिए।
  • बच्चों के कमरे में रखी स्टडी टेबल पूर्व या उत्तर दिशा में होनी चाहिए। साथ ही पढ़ते समय चेहरा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रहे तो यह बहुत ही सकारात्मक ऊर्जा देने वाला केंद्र होता है।
  • बच्चों के कमरे का दरवाजा हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में खुलना चाहिए।
  • बच्चों के सोने का बिस्तर कमरे के दक्षिण- पश्चिम दिशा में होना चाहिए। वहीं सोते समय बच्चे का सिर पूर्व या पश्चिम दिशा में होना चाहिए।
  • कमरे में रखा बिस्तर दीवारों से सटा नहीं होना चाहिए।
  • कमरे के बीच की जगह खाली रहनी चाहिए यानि कोई भारी चीज वहां पर ना रखें।
  • बच्चों के कमरे की दीवार में लगा रंग हरा होना चाहिए इससे बच्चे की बुद्धि क्षमता में बढ़ोतरी होती है। 
  • कमरे के दरवाजे के सामने शौचालय या सीढ़ी नहीं होनी चाहिए।
  • अध्ययन कक्ष के उत्तर-पूर्व कोने में क्रिस्टल ग्लोब रखने से बच्चों के ज्ञान और शिक्षा को बढ़ाने में मदद करता है।
  • बच्चों के कमरे के पश्चिमी कोने में क्रिस्टल ट्री या क्वार्ट्ज क्रिस्टल रखने से भी शिक्षा में सुधार करने में मदद मिलती है।
  • फेंगशुई वास्तु के अनुसार, बच्चों की स्टडी टेबल पर एजुकेशन टॉवर रखने से उन्हें अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करने और अपने तार्किक तर्क में सुधार करने में मदद मिलती है।
  • टेबल लैंप मेज के दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना लाभदायक होगा। टेबल कवर के रूप में सफेद चादर का प्रयोग करना सात्विक विचारों में वृद्धि करता है।
सुनील दीक्षित 
विज्ञापन

वास्तु विशेषज्ञ और केपी गुरु
9205725596, 9821483123
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें