फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु उपाय: बेडरूम में नहीं रखनी चाहिए ऐसी कुछ चीजें, बढ़ती है अशांति

Mon, 27 Apr 2020 02:03 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वास्तुटिप्स
विज्ञापन

शयनकक्ष घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। वास्तु में शयनकक्ष के बारे में कुछ नियम बताए गए हैं जिसका पालन करने से घर पर हमेशा सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। कई बार वास्तु के नियमों की अनदेखी होने से बेडरूम शांति वाली जगह नहीं रह जाती। जिसकी वजह से घर के सदस्यों में घुटन, तनाव और आपसी कलह होने लगती है। वास्तु के नियम के अनुसार शयनकक्ष में चीजों की दिशा, दीवारों का रंग, दर्पण, टॉयलेट, फर्नीचर आदि का सही स्थान पर होना आवश्यक है।  

विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
- वास्तु के अनुसार बेडरूम में आईना नहीं होना चाहिए यदि है तो सोते वक्त उसे ढककर अवश्य रखें।

- बेडरूम में झाडू, गंदे कपड़े, जूते जैसी चीजें नहीं होनी चाहिए। इन्हें स्टोर रूम में रखना उचित रहता है।

- बेडरूम में फर्नीचर लोहे का और आकार में धनुषाकार,अर्धचंद्राकार या वृत्ताकार नहीं होना चाहिए। 

- बेडरूम में प्रकाश हमेशा पीछे या बाईं ओर से आना चाहिए।

- पलंग बेडरूम के दरवाजे के एकदम नजदीक नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा होगा तो मन में अशांति व व्याकुलता बनी रहेगी।

- पलंग पर सिर हमेशा दक्षिण की ओर एवं पैर उत्तर की ओर करके सोना ठीक रहता हैं।

- पलंग के नीचे कबाड़ या कचरा जैसे सामान कभी गलती से भी न रखें।

- भूलकर भी अशान्ति आदि के चित्र कमरे में न लगाएं। दम्पति के विवाह की तस्वीर कमरे में रखने से आपसी प्रेम बढ़ता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें