फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुश होकर उठना है तो रात को सोते समय इस बात का रखें ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप रात को अच्छी नींद लेंगे तभी आपकी सुबह खुशनुमा होगी। इसके लिए सबसे जरूरी चीज है आरामदायक नींद। और इसके लिए आपको सबसे अधिक ध्यान पलंग और बिस्तर का रखना होगा।
विज्ञापन


अगर आपको पलंग और बिस्तर सही नहीं होगा तो रात को बुरे सपने आएंगे। नींद बार-बार टूटेगी और आप सुबह उठते समय थकान महसूस करेंगे। इस समस्या से बचने के कुछ आसान तरीके हैं।

बिस्तर के पीछे का भी रखें ध्यान

वास्तु विज्ञान के अनुसार यह ध्यान रखें कि आपके विस्तर के पीछे खिड़की या खुला भाग नहीं होना चाहिए। बिस्तर के पीछे दीवार होने से आपको अधिक उर्जा मिलती है जिससे आपको अच्छी नींद के साथ ही साथ पर्याप्त उर्जा भी मिलती है।

पलंग के ऊपर इनका होना ठीक नहीं

सुखद और अच्छी नींद के लिए इस बात का ध्यान रखें कि आपका पलंग घर में बीम के नीचे नहीं हो। बीम के नीचे पलंग होने से अच्छी नींद नहीं आती है।

इससे सिर पर एक दबाव बना रहता है जो आपको मानसिक तनाव देता है। इससे भी आप सुबह तरोताजा होकर नहीं उठ पाते हैं।
विज्ञापन

पलंग के नीचे नहीं हो ऐसी चीजें

अच्छी नींद के लिए जरूरी है कि आपका पलंग और बिस्तर न तो बहुत अधिक नीचा हो और न बहुत अधिक जमीन से उठा हुआ हो। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि आपके पूरे शरीर को सकारात्मक उर्जा मिले इसके लिए पलंग के नीचे का स्थान साफ और खाली रखें। घर के कूड़े कबाड़े को अगर आप पलंग के नीचे रखते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य और नींद को प्रभावित करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें