फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: कर्ज की परेशानियों को दूर करने के लिए जरूर अपनाएं वास्तु के ये उपाय

Mon, 11 May 2026 02:36 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Vastu Tips: वास्तु के ऐसे कुछ उपाय जिनको करने से कर्ज से संबंधित परेशानियों को दूर किया जा सकता है। 
विज्ञापन
धन वृद्धि के लिए वास्तु उपाय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vastu Tips: कई लोग कड़ी मेहनत करके धन कमाते हैं लेकिन कमाया गया धन घर पर नहीं टिक पाता है और इसी के कारण लगातार कर्जों में भी बढ़ोतरी होती रहती है। ऐसे में घर के वास्तु पर विशेष ध्यान की जरूरत है। वास्तु शास्त्र में घर की दिशा और यहां पर रखने वाली चीजों की दिशा से पैसों में वृद्धि या कमी महसूस होती है। घर पर अगर वास्तु संबंधी दोषों को दूर कर दिया जाय तो घर की आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार आने लगता है। इसके साथ कभी किसी कर्ज लेने की जरूरत नहीं होती है। आइए जानते हैं वास्तु के ऐसे 5 उपाय जिनको करने से कर्ज से संबंधित परेशानियों को दूर किया जा सकता है। 
विज्ञापन


घर का मुख्य द्वार 
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य दरवाजा सबसे अहम हिस्सा होता है। मुख्य दरवाजे से ही सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जाओं का प्रवेश सबसे ज्यादा होता है। घर का मुख्य द्वार ही पैसों और खुशहाली का रास्ता बनता है। अगर घर के मुख्य दरवाजे पर गंदगी और अव्यवस्था फैली है तो धन रुक जाता है। ऐसे में रोजाना घर के मुख्य द्वार पर साफ-सफाई रखें, रोजाना गंगाजल से छिड़काव करें, घर के कोने में स्वास्तिक और ओम का निशान बनाएं, साथ ही तोरण द्वार लगाएं इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश बढ़ जाता है।

पैसों के लिए उत्तर दिशा का चुनाव
वास्तु में उत्तर दिशा को धन का क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में घर के उत्तर दिशा को अव्यवस्थित न होने दें। अगर घर के उत्तर दिशा में वास्तु संबंधी दोष होता है तो वहां पर रहने वाले लोगों के जीवन में धन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घर के उत्तर दिशा में तिजोरी और कुबेर यंत्र को जरूर रखें। इसके अलावा तिजोरी में लाल कपड़ा जरूर रखें। वास्तु के इस उपाय को करने से धन संबंधी दिक्कतें फौरन ही दूर होती है। 

Vastu Tips: खूब मेहनत के बाद भी नौकरी और व्यापार में नहीं मिलती है सफलता तो अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय

विज्ञापन

रसोईघर वास्तु के अनुसार रखें
रसोईघर किसी भी घर का एक महत्वपूर्ण भाग होता है। घर में रसोई घर दक्षिण-पूर्व दिशा में होनी चाहिए। इसके अलावा रसोई घर में  गंदगी और अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। अगर रसोई घर में गंदगी होगी तो घर में आने वाले धन का फ्लो रुक जाता है। 

Unlucky Plants: भूलकर भी घर में न लगाएं ये पौधे, आर्थिक परेशानियों और तनाव को करते हैं आकर्षित

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के कुछ उपाय
कर्जों से बचने के लिए घर में समय-समय पर कुछ वास्तु संबंधी उपाय जरूर करना चाहिए। वास्तु के अनुसार, हर कमरे में समुद्री नमक की कटोरी जरूर रखें। साथ ही में सप्ताह में नमक का पोंछा एक बार जरूर रखें। इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर पर पैसा टिकता है। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें