फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips For Wealth: खिड़की के सामने कभी न रखें ये चीज, वरना घर में आ सकती है कंगाली

Tue, 06 Jun 2023 12:21 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दरवाजों और खिड़कियों के लिए वास्तु बंद जगहों के अंदर सकारात्मक ऊर्जा को पुन: उत्पन्न किया जाता है। जहां तक घरों की बात है, इन दरवाजों और खिड़कियों से ऊर्जा अंदर और बाहर प्रवाहित होती है। वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ विशिष्ट दिशाएं हैं जहां खुला स्थान या खिड़कियां रखनी चाहिए ताकि वे एक स्वस्थ और समृद्ध जीवन शैली को बढ़ावा दे सकें।
विज्ञापन
Vastu Tips Avoid Things to Place in Front of Window - फोटो : pexel
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vastu Tips For Wndow : जब भी आप किसी घर का निर्माण करते हैं या फ्लैट लेते हैं तो उसमें सबसे ज्यादा महत्व आप प्रकाश को देते हैं और हवा की आवाजाही को भी। इसके लिए घर में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है कमरों में लगी खिड़कियां। दरवाजों और खिड़कियों के लिए वास्तु बंद जगहों के अंदर सकारात्मक ऊर्जा को पुन: उत्पन्न किया जाता है। जहां तक घरों की बात है, इन दरवाजों और खिड़कियों से ऊर्जा अंदर और बाहर प्रवाहित होती है। वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ विशिष्ट दिशाएं हैं जहां खुला स्थान या खिड़कियां रखनी चाहिए ताकि वे एक स्वस्थ और समृद्ध जीवन शैली को बढ़ावा दे सकें। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार खिड़की के  सामने कुछ भी वस्तुएं रखने से घर में नकारात्मकता आती है । इसलिए खिड़की के सामने कुछ भी नहीं रखना चाहिए, विशेष रूप से डिश या एन्टीना। इसका प्रभाव घर के बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। आइए जानते हैं खिड़की के सामने क्या रखना चाहिए और क्या नहीं। 

विज्ञापन


खिड़की से जुड़ी वास्तु उपाय 

  • खिड़की के सामने डिश या एन्टीना लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। जिसका प्रभाव घर की आर्थिक स्थिति के साथ साथ स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। 
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की खिड़कियां हमेशा इस तरह बनवानी चाहिए कि वो घर के अंदर खुले न की बाहर की ओर। साथ ही इसबात का ध्यान दें कि खिड़कियां खोलते समय उसमें आवाज न हो। 
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार खिड़की का निर्माण उत्तर दिशा की ओर कराया जाए तो अच्छा होगा। उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा कहा जाता है।  ऐसे में उत्तर दिशा में खिड़की होने से घर में बरकत बनी रहती है। 
  • खिड़कियों को प्रतिदिन थोड़ी देर के लिए जरूर खोलना चाहिए। इससे घर में अच्छे प्रकाश के साथ सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है। 
  • पश्चिम दिशा में खिड़कियां रखीं जा सकती हैं। बस ध्यान रखें कि पश्चिम दिशा में छोटी खिड़कियां रखना सबसे अच्छा होता है। यदि पश्चिम में खुली जगह है तो उस दिशा में खिड़कियों से बचना बेहतर है।
  • हमें खिड़कियों को दक्षिण-पश्चिम दिशाओं में नहीं रखना चाहिए ।  इस खिड़की से हवा, प्रकाश आदि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें