फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: कहीं आप भी तो नहीं करते ये पांच काम? शास्त्रों में बताई गई हैं दरिद्रता की वजह

Sun, 17 Nov 2024 07:26 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई बार हमारी सामान्य आदतें भी घर में वास्तु दोष पैदा कर सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन आदतों को तुरंत बदलना चाहिए और उनके प्रभाव क्या हो सकते हैं।
विज्ञापन
vastu shastra - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vastu Tips: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र को विशेष स्थान दिया गया है। इन शास्त्रों में व्यक्ति की आदतों और व्यवहार से जुड़ी कई बातों का उल्लेख है, जो उसकी उन्नति और जीवन की समृद्धि से जुड़ी होती हैं। इसलिए सही आदतों को अपनाना और गलत आदतों को त्यागना आवश्यक है। कई बार हमारी सामान्य आदतें भी घर में वास्तु दोष पैदा कर सकती हैं। उदाहरण के तौर पर, बिस्तर पर बैठकर भोजन करना। ऐसी आदतें माता लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की कृपा से वंचित कर सकती हैं और जीवन में दरिद्रता का कारण बन सकती हैं। आइए जानते हैं कि किन आदतों को तुरंत बदलना चाहिए और उनके प्रभाव क्या हो सकते हैं।

विज्ञापन


इन पांच बुरी आदतों को तुरंत बदलें
1. बिस्तर पर भोजन 

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, बिस्तर पर बैठकर भोजन करना वास्तु दोष उत्पन्न करता है। बिस्तर सोने के लिए होता है, जबकि भोजन माता अन्नपूर्णा का प्रतीक है। इस आदत से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जो परिवार की सुख-शांति को प्रभावित कर सकती है।

2. रात में कपड़े धोना
वास्तु शास्त्र में रात के समय कपड़े धोना निषिद्ध है। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। रात्रि के समय नकारात्मक शक्तियां सक्रिय रहती हैं, इसलिए इस आदत से घर की सुख-समृद्धि प्रभावित होती है।
विज्ञापन


3. रात में झाड़ू लगाना
झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना अशुभ होता है। इससे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं, और घर में दरिद्रता का वास हो सकता है। इस आदत को तुरंत बदलना आवश्यक है।

4. किचन में गंदे बर्तन छोड़ना
रात में खाना खाने के बाद किचन में गंदे बर्तन छोड़ना माता अन्नपूर्णा को अप्रसन्न करता है। इससे घर में धन-धान्य की कमी होने लगती है। भोजन के बाद किचन और बर्तनों को साफ करना चाहिए ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।

5. सूर्यास्त के बाद पैसों का लेन-देन
शास्त्रों के अनुसार, सूर्यास्त के बाद धन का लेन-देन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कर्ज का बोझ बढ़ता है और धन हानि के योग बनते हैं। यह आदत आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव का कारण बन सकती है।

सही आदतें अपनाने और गलत आदतें छोड़ने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये छोटे-छोटे बदलाव न केवल जीवन की समस्याओं को कम करते हैं बल्कि घर में सुख, शांति और समृद्धि भी लाते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें