फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips 2022:  नए साल पर खरीदने वाले हैं मकान, तो ध्यान में रखें ये वास्तु टिप्स वरना झेलना पड़ सकता है वास्तुदोष

Wed, 29 Dec 2021 07:41 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vastu Tips 2022: 
विज्ञापन
Vastu Tips 2022
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vastu Tips 2022: प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में विकास, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य चाहता है। हालांकि , कई बार, हमारे सभी प्रयासों के बावजूद, हमारे जीवन में समस्याएं और परेशानियां आज जाती हैं। इन सभी समस्याओं के पीछे वास्तु दोष भी एक कारण हो सकता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार हमारे घर की संरचना या उसके आसपास का माहौल  हमारे जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है। वास्तु प्रकृति के पांच तत्वों को उनकी सही स्थिति और सही स्थिति में रखने का विज्ञान है। सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने के लिए अपने परिवेश को स्थापित करना बहुत महत्वपूर्ण है, जो हमारे जीवन में समृद्धि, विकास और खुशी लाने की शक्ति रखता है। नया साल आने में कुछ ही दिन शेष हैं, यदि आप नए साल में मकान खरीदने पर विचार कर रहे हैं तो आपको इन वास्तु टिप्स पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप ऐसा नहीं कर पाते हैं तो ये आपके जीवन में बड़ी समस्या उत्पन्न कर सकता है।  

विज्ञापन


वास्तु टिप्स 

  • यदि आप प्लॉट लेने का विचार कर रहे हैं या फिर कोई घर भी लेने की सोच रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें की घर के चारों कोने बराबर हों कोई भी कोना कटा हुआ न हो। वास्तु के अनुसार घर या प्लॉट का आकार वर्गाकार या आयताकार होना चाहिए। ऐसी जमीन शुभ मानी जाती है। 
  • मकान लेने से पहले इस बात का भी ध्यान रखें कि जो घर आप लेने जा रहे हैं वहां भरपूर रोशनी हो। सूर्य की रोशनी घर में आती हो। वास्तु के अनुसार जिस मकान में सूर्य की रोशनी नहीं आती उस घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। 
  • वास्तु शस्त्र के अनुसार जिस जमीन पर कांटेदार पेड़ उगे हों या जमीन में गड्ढे हों, ऐसी जमीन पर अपना मकान नहीं बनवाना चाहिए।  ऐसे में जीवन में तमाम संकटों का सामना करना पड़ सकता है। 
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मुखी घरों से बचें। सीढ़ी हमेशा दक्षिणावर्त होनी चाहिए और उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं होनी चाहिए। किचन दक्षिण-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। यह उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं होना चाहिए। मास्टर बेडरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। यह दक्षिण-पूर्व दिशा में नहीं होना चाहिए। शौचालय उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। यह उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं होना चाहिए।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार मकान खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि मकान के सामने कोई पेड़, खंबा या मंदिर नहीं होना चाहिए।  ये चीजें वास्तु दोष उत्पन्न करती हैं।  इसके अलावा उस स्थान पर या बिल्कुल आसपास मकान की दक्षिण-पश्चिम दिशा में कोई कुआं या तालाब आदि नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें