Vastu Rules For Shoes and Slipers: वास्तु शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है जो ऊर्जा और स्थानों के बीच संबंधों के बारे में बताता है। बहुत से लोगों का यह भी मानना है कि वास्तु शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जो किसी भी स्थान के पंच तत्वों को नियंत्रित करने में मदद करता है। हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत बड़ा प्रभाव माना जाता है। इसमें सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के नियम बताए गए हैं, जिनके बारे में जागरूक रहना जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन नियमों को नजरअंदाज करने से घर में रहने वालों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में किसी भी चीज को रखने का निश्चित स्थान होता है। जूते-चप्पल के रखरखाव को लेकर हमारे समाज में अलग-अलग मान्यताएं हैं, इसी को ध्यान रखते हुए आज हम जानेंगे कि वास्तु के अनुसार घर में जूते-चप्पल रखने का सही जगह क्या है? वास्तु शास्त्र कहता है कि जूते-चप्पल को सही तरीके से नहीं रखा गया तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, साथ ही घर में कलह-कलेश का कारण बनता है। जूते-चप्पल एक ऐसी वस्तु है जो सभी घरों में इस्तेमाल की जाती है। इसलिए इसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।