फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों की गंदी नजर से परेशान महिलाएं करें यह काम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिस तरह से समाज में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ता जा रहा है उसमें महिलाओं को खुद ही सजग और सावधान रहने की जरुरत है।
विज्ञापन


और सावधानी की शुरुआत अगर महिलाएं अपने घर से करें तो यह उनके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा। क्योंकि महिलाओं के प्रति अपराध का एक बड़ा कारण घर में ही मौजूद होता है।

महिलाओं के प्रति अपराध का यह भी कारण

वास्तुशास्त्र के अनुसार जहां कहीं भी महिलाओं के प्रति अपराध जैसे शारीरिक शोषण, बलात्कार, हत्या, आत्महत्या, यौन हिंसा, घरेलू हिंसा, भ्रूण हत्या या किसी भी प्रकार का अन्याय होता है तो उनमें कहीं न कहीं घर में मौजूद दक्षिण दिशा का वास्तुदोष का प्रभाव भी शामिल होता है।

विज्ञापन

घर के दक्षिण में ऐसा कुछ न हो

दक्षिण दिशा का वास्तुदोष जो अपराध का कारण बनता है उनमें घर के अंदर दक्षिण दिशा का अन्य दिशाओं से नीचा होना, विशेषतौर पर दक्षिण नैऋत्य यानी दक्षिण पश्चिम का ज्यादा नीचा होना ठीक नहीं होता।

दक्षिण नैऋत्य में भूमिगत पानी का स्रोत जैसे, कुआं, बोरिंग, भूमिगत पानी की टंकी, सैप्टिक टैंक या किसी प्रकार का गड्डा, ढ़लान, रैम्प इत्यादि हो, दक्षिण नैऋत्य में घर का बढ़ाव, घर का प्रवेशद्वार या मार्ग प्रहार इत्यादि वास्तुदोष होने पर महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाओं की संभावना बढ़ती है।

घरों की दक्षिण दिशा में उपरोक्त एक भी वास्तुदोष होता है तो वहां महिलाओं के प्रति अपराधा की घटनाएं हो सकती हैं और यदि एक से अधिक वास्तुदोष हों तो घटनाएं ज्यादा गंभीर होती है। जैसे - दक्षिण नैऋत्य में बढ़ाव व भूमिगत पानी टंकी के साथ-साथ घर का प्रवेशद्वार भी हो। अतः जिन घरों की दक्षिण दिशा में ऐसे कोई भी वास्तुदोष हों तो उसे जल्दी दूर करवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें