फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि की दशा बिगड़ने से हैं परेशान, काली गाय को खिलाएं ये वाले लड्डू 

Tue, 02 May 2017 08:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
शनिदेव
विज्ञापन
कुंडली में शनि की दशा बिगड़ने पर व्यक्ति की जिंदगी में बुरे दौर की शुरुआत हो जाती है। उस समय किए जा रहे सभी शुभ कार्य का परिणाम उलटा होता है। व्यक्ति जिस भी काम में हाथ डालता है, उससे नुकसान ही पहुंचता है और चाहकर भी शनि का प्रभाव कम नहीं कर पाता। अगर आपकी कुंडली में भी शनि हावी चल रहा है तो ये उपाय आपको शनि की पीड़ा से मुक्त करवाएंगे। 
विज्ञापन


- शनि के प्रभाव को कम करने के लिए शनिवार को सूर्योदय से पहले उठकर नहाकर पूजा करें और सूर्यादय से पहले ही एक घंटे तक भगवान हनुमान की तस्वीर के सामने बैठकर
101 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। बजरंगबली को चूरमे और लड्डू का भोग लगाएं। 

- काली गाय की सेवा करने से शनि प्रसन्न होते है। काली गाय के सिर पर रोली लगाकर सींगों में कलावा बांधें और धूप आरती करें। इसके बार परिक्रमा करके गाय को बूंदी के चार लड्डू खिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपल के पेड़ के नीचे कड़वे तेल का दीपक जलाएं।
- अनष्टि शनि लग्न में बैठा हो तो व्यक्ति के मकान का दरवाजा पश्चिम दिशा में रहता है। ऐसे व्यक्ति की उम्र के 36, 42, 45 और 48 वाले वर्ष बहुत ‌ही कष्टदायक होते हैं। ऐसे में सूरमा लाकर उसे जमीन में गाढ़ दें।

- शनिवार को व्रत रखें और सूर्यास्त के बाद बजरंगबली की पूजा करने के बाद व्रत संपंन करें। पूजन में सिंदूर, काली तिल्ली का तेल, इसी तेल का दीपक और रक्त वर्णय पुष्प का शामिल करें।  ऐसा पांच या सात शनिवार करने से साढ़ेसाती का प्रभाव कम हो जाता है।

- हर शनिवार को सूर्योदय से पहले वट या पीपल के पेड़ के नीचे कड़वे तेल का दीपक जलाएं।

- प्रत्येक शनिवार को बंदरों को केला, मीठी, खील, गुड़ और काले चने खिलाने से शनि की शांति होती है।                 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें